उत्तर प्रदेश की कई मिलों ने शुरू की गन्ना पेराई: गन्ना एवं चीनी आयुक्त
21-Nov-2024 11:13 AM
उत्तर प्रदेश की कई मिलों ने शुरू की गन्ना पेराई: गन्ना एवं चीनी आयुक्त
★ प्रदेश की 102 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी किया, 90 में पेराई का काम शुरू।
★ सहारनपुर परिक्षेत्र की 19 में से 18, मेरठ परिक्षेत्र की 16 में से सभी, बरेली परिक्षेत्र की 17 में से 11 और मुरादाबाद परिक्षेत्र की 23 में से 22 चीनी मिलों ने पेराई कार्य किया शुरू।
★ लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन और देवरिया परिक्षेत्रों में भी चीनी मिलों पेराई शुरू।
★ शेष 12 चीनी मिलों ने पेराई शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अगले दो से तीन दिनों में उनका संचालन भी शुरू।
