विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
11-Jul-2024 12:03 PM
विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान
★ 8 जिलो में बारिश का अलर्ट किया गया जारी।
★ जिसमें भरतपुर संभाग के 3 जिले व जयपुर के 5 जिले शामिल हैं।
★ पिछले 24 घंटों में उदयपुर, सिरोही, सीकर, भीलवाडा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बारां में हुई अच्छी बारिश।
★ पूर्वी राजस्थान में बारिश हो रही है परन्तु उत्तर पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी बीकानेर, चुरू, जैसलमेर, सीकर, गंगानगर, जोधपुर में तापमान अधिक।
★ 10 जुलाई तक राजस्थान में बारिश औसत से अधिक।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
मध्य प्रदेश
★ कई जिलों में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया जिसमें शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, सतना, रीवा, सिद्धि शामिल हैं।
★ बुधवार को भोपाल, दमोह, ग्वालियर, छिंदवाडा में हुई बारिश।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
छत्तीसगढ़
★ छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
★ आज सूरजपुर, बलरामपुर में बारिश की सम्भावना।
★ बुधवार को कई क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश।
★ छत्तीसगढ़ में 11 से 24 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
उत्तर प्रदेश
★ 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी जिसमें पीलीभीत, शाहजहांपुर शामिल हैं।
★ इन क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान, मक्का, तिल को भारी नुकसान पहुंचा।
★ कई क्षेत्रों में तो धान की रोपाई शुरू होने थी।
★ खेतों में पानी खडा होने से रोपाई लेट हो सकती है, जो फसल अंकुरित हुई उसको भी पहुंच सकता है नुकसान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
झारखण्ड
★ मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
★ अब तक राज्य में बारिश औसत से 53% कम।
~~~~~~~~~~~
हरियाणा
★ मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया।
★ 1 जून से 10 जुलाई तक बारिश औसत से 17% कमजोर रही।
~~~~~~~~~~~~~
पंजाब
★ पंजाब में मानसून हुआ सक्रिय।
★ 12 जुलाई के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~
★ मौसम विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र व तटीय कर्नाटक में शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश होने के आसार।
★ मौसम विभाग ने आज गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट किया जारी।
★ महाराष्ट्र में खरीफ फसलों की बिजाई रफतार गत वर्ष से अधिक।
★ सभी फसलों की बिजाई बढ़ रही है अगर बारिश अधिक हुई तो थम सकती है बिजाई रफतार। बोई गयी फसलों को पहुंच सकता है नुकसान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
महाराष्ट्र
★ महाराष्ट्र में दलहनों व तिलहनों की रिकॉर्ड बिजाई।
★ 10 जुलाई तक 116.4 लाख हेक्टेयर में कुल खरीफ फसलों बिजाई की गयी, औसत 142 लाख हेक्टयर का 81.94%।
★ मराठवाडा में सबसे अधिक बिजाई दर्ज की गयी।
★ कोंकण संभाग में बिजाई 96,870 हेक्टेयर पहुंची औसत का 23.42%, नासिक में 16.57 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी औसत का 80%।
★ पुणे संभाग में बिजाई औसत से 101.8% उछलकर 10.84 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ कोल्हापुर में औसत से 74% बढ़कर 5.39 लाख हेक्टेयर में की गयी, छत्रपति संभाजी नगर में बिजाई 19.4 लाख हेक्टेयर यानि औसत का 96%।
★ लातूर में 25.46 लाख हेक्टेयर पहुंची औसत का 92%, अमरावती में 27.5 लाख हेक्टेयर, औसत की 87%, नागपुर में औसत की 52.76% बिजाई दर्ज की गयी।
★ तुवर की बिजाई औसत से 8% बढ़कर 10.54 लाख हेक्टेयर, उड़द की 82% सुधरकर 3.05 लाख हेक्टेयर, सोया की 108% बढ़कर 44.87 लाख हेक्टेयर, कपास की 90% बढ़कर 37.68 लाख हेक्टेयर पहुंची।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
How will the weather be in different states
Rajasthan
★ Rain alert issued in 8 districts.
★ Which includes 3 districts of Bharatpur division and 5 districts of Jaipur.
★ In the last 24 hours, good rain occurred in Udaipur, Sirohi, Sikar, Bhilwara, Jaipur, Bharatpur, Ajmer, Baran.
★ It is raining in eastern Rajasthan but there is severe heat in northwestern Rajasthan. Temperatures are high in Bikaner, Churu, Jaisalmer, Sikar, Ganganagar, Jodhpur.
★ Rainfall in Rajasthan will be above average till July 10.
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Madhya Pradesh
★ The department issued a rain alert in many districts which include Shivpuri, Ashoknagar, Morena, Satna, Rewa, Siddhi.
★ It rained in Bhopal, Damoh, Gwalior, Chhindwara on Wednesday.
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Chhattisgarh
★ Yellow alert for heavy rain was issued in the districts of Chhattisgarh.
★ Possibility of rain in Surajpur, Balrampur today.
★ Good rain occurred in many areas on Wednesday.
★ The series of rains may continue in Chhattisgarh from 11 to 24 July.
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Uttar Pradesh
★ Rain alert issued in 33 districts, flood situation in 12 districts including Pilibhit, Shahjahanpur.
★ Paddy, maize, sesame standing in the fields in these areas suffered heavy damage.
★ In many areas, paddy transplantation was to start.
★ Due to waterlogging in the fields, transplantation may get delayed, and the crops that have sprouted may also get damaged.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Jharkhand
★ The Meteorological Department has issued an orange alert for rain in 14 districts for the next 2 days.
★ So far, the rainfall in the state is 53% less than the average.
~~~~~~~~~~~
Haryana
★ The Meteorological Department has issued an alert for light to moderate rain in many areas for the next 2 days.
★ From June 1 to July 10, the rainfall was 17% weaker than the average.
~~~~~~~~~~~~
Punjab
★ Monsoon became active in Punjab.
★ Yellow alert was issued for Pathankot, Gurdaspur, Amritsar, Hoshiarpur, Rupnagar for July 12.
~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ According to the weather department, heavy rains are expected in Central Maharashtra and coastal Karnataka from Friday to Sunday.
★ The weather department today issued a rain alert in Gujarat, Bihar, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh.
★ The pace of sowing of Kharif crops in Maharashtra is more than last year.
★ Sowing of all crops is increasing. If there is excessive rain, the pace of sowing may slow down. Sown crops may get damaged.
~~~~~~~~~~~~~~~~~
Maharashtra
★ Record sowing of pulses and oilseeds in Maharashtra.
★ Till 10th July, total Kharif crops were sown in 116.4 lakh hectares, 81.94% of the average of 142 lakh hectares.
★ Highest sowing was recorded in Marathwada.
★ In Konkan division, sowing reached 96,870 hectares, 23.42% of the average, in Nashik 16.57 lakh hectares was recorded, 80% of the average.
★ In Pune division, sowing jumped 101.8% of the average to 10.84 lakh hectares.
★ In Kolhapur, sowing increased by 74% from the average to 5.39 lakh hectares, in Chhatrapati Sambhaji Nagar sowing was done in 19.4 lakh hectares, i.e. 96% of the average.
★ In Latur, 25.46 lakh hectare sowing was recorded which is 92% of the average, in Amravati 27.5 lakh hectare, 87% of the average, in Nagpur 52.76% of the average sowing was recorded.
★ Sowing of Tuvar increased by 8% than the average to 10.54 lakh hectare, Urad improved by 82% to 3.05 lakh hectare, Soya increased by 108% to 44.87 lakh hectare, Cotton increased by 90% to 37.68 lakh hectare.
