Home News

26 सितम्बर को U.P. रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM), लखनऊ के मुख्य अंश

30-Sep-2026 02:54 PM

26 सितम्बर को U.P. रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM), लखनऊ के मुख्य अंश
26 सितम्बर को U.P. रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM), लखनऊ के मुख्य अंश
मीटिंग में विशेषज्ञ की राय
★ एफसीआई को OMSS बिक्री में किराये भाड़े के साथ अब केयरिंग कास्ट भी जोड़नी चाहिए। OMSS के तहत उत्तर प्रदेश को कम से कम 20% कोटा दिया जाना चाहिए। गत वर्ष 100 सदस्य एसोसिएशन में शामिल हुए।
★ मीटिंग में कहा गया कि उत्तर व दक्षिण भारत में गेहूं की कीमतें हमेशा अलग रहती हैं। कुछ उत्पादक राज्य हैं तो कुछ खपतकर्ता।
★ एक देश एक रेट गेहूं मामले में सही नहीं। OMSS स्कीम पर कोई सब्सिडी नहीं देनी चाहिए।
★ उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य।
★ सरकार को उत्तर प्रदेश राज्य में उत्पादन बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
★ एक पैनल में कहा गया कि बीते सीजन में उत्पादन अनुमान 1100 लाख टन था जिसे बाद में घटाकर 1050 लाख टन किया गया।
★ बारिश के कारण उत्पादकता पर पड़ा असर और गत वर्ष भी उत्पादन 1050 लाख टन था।
★ प्राइवेट में स्टॉक कमजोर व सरकार के पास अधिक।
★ बांग्लादेश ऊंचे भावों पर गेहूं खरीदने को इच्छुक नहीं।
★ भारत से बांग्लादेश को रैक मूवमेंट में भाव 300-305$ के आसपस।
★ विश्व में गेहूं की उपलब्धता अच्छी परन्तु गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहा माल।
★ अगर ब्लैक सी विवाद ख़त्म हुआ तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतें 60-65$ घट सकती हैं।
★ युद्द के कारण किसान निचले भावों पर गेहूं बेचने को तैयार व सरकार से भी नाराज।
★ भारत से अभी तक करीब 2.5 लाख टन गेहूं का हुआ निर्यात। सीजन भर में निर्यात 6-7 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ स्टॉक मामले में सरकार संतोषजनक स्थिति में।
★ OMSS के तहत गेहूं बेचने की जल्दबाजी सरकार शायद ही करे। गेहूं की कीमतों में विशेष तेजी-मंदी कम।
★ कीमतें रिजर्व भाव के आसपास रहने की उम्मीद, सरकार PDS के तहत अब 3 महीने का इकठ्ठा राशन भी दे रही है।
★ निर्यात से बाजारों का मनोबल ऊंचा रह सकता है।
★ नियमों में बदलाव किये जाने से पहले सरकार को मिलर्स को एडवांस में सूचना देनी चाहिए ताकि वह नियमों के अनुसार अपने कार्य में बदलाव कर सकें।
★ पिछली सरकारी खरीद में 70% यूआरएस गेहूं मध्य प्रदेश व 20-30% पंजाब में ख़रीदा गया जबकि स्थिति इससे कुछ अलग दिख रही हैं। गेहूं कक्क क्वालिटी गत वर्ष से खराब परन्तु इतनी भी नहीं जैसी घोषणा की गयी।
★ पैनालिस्ट का मानना है कि बारिश के कारण उत्पादन 30 लाख टन घटा।
★ अगर OMSS स्कीम नहीं आती तो दिसंबर-जनवरी तक कीमतें 100-150 रुपए बढ़ सकती हैं। लम्बी तेजी की उम्मीद कम।