Home News

GLOBOIL INDIA, 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 मुंबई के मुख्य अंश (PART-2)

30-Sep-2026 02:44 PM

GLOBOIL INDIA, 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 मुंबई के मुख्य अंश (PART-2)
GLOBOIL INDIA, 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 मुंबई के मुख्य अंश (PART-2)
Eddy Martono - Chairman, GAPKI (Indonasian Palm Oil Association)
★ B50 बायोडीजल का लक्ष्य 1 अक्टूबर 2026 रखा गया। इंडोनेशिया लक्ष्य के 75-80% पहुंच चुका है। अलनीनो का असर 2027 वर्ष में देखा जा सकता है।
★ 2027 में पाम तेल उत्पादन 2.9% बढ़कर 568 लाख टन पहुंच सकता है। 2027 में अलनीनो के प्रभाव से उत्पादन 30 लाख टन घट सकता है।
~~~~~~~~~~~~~
अर्जेंटीना एम्बेसडर
★ तेल आयात मामले में अर्जेंटीना भारत का नम्बर एक निर्यातक देश।
★ 2025 में अर्जेंटीना 42 लाख टन सोयाबीन व 46 लाख टन सूरजमुखी तेल क्रशिंग कर चुका है।
★ अर्जेंटीना सरकार ने अभी हाल ही में कृषि उत्पाद निर्यात शुल्क बढ़ाया साथ ही भारत सरकार ने आयात शुल्क में कटौती की जिसे दोनों देशों में व्यापार बढ़ सकता है।
★ 2025 में सोया निर्यात 3.7 बिलियन डॉलर, सूरजमुखी तेल का 800 मिलियन डॉलर पहुंचा।
~~~~~~~~~~
YB Datuk Seri Dr. Noraini binti Ahmad - Honourable Minister of Plantation and Commodities - Government of Malaysia
★ पाम तेल निर्यात मामले में मलेशिया पिछले 13 वर्ष से भारत का सबसे बड़ा निर्यातक देश रहा।
★ 2025 में मलेशिया ने भारत को 22.6 लाख टन निर्यात किया जो 2024 से 40% अधिक।
★ मलेशिया में कृषि मामले में सबसे अधिक व्यापार पाम में होता है। 2026 में उत्पादन 202.8 लाख टन पहुंचा, निर्यात 2.8 बिलियन डॉलर किया गया।