Home News
08-Oct-2026 07:27 PM
ब्यूनस आयर्स। भारतीय वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के एक अग्रणी, विश्वसनीय एवं लोकप्रिय संगठन- सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) के नए अध्यक्ष पद के लिए आंग्शू मल्लिक का निर्वाचन हुआ है। वे मशहूर प्रतिष्ठान ए डब्ल्यू एल एग्रीबिजनेस के कार्यकारी डिप्टी चेयरमैन आंग्शू मल्लिक का कार्यकाल 2026-27 तक रहेगा।
नए निर्वाचित अध्यक्ष आंग्शू मल्लिक निवर्तमान अध्यक्ष संजीव अस्थाना की जगह लेंगे जिनका दो वर्षों का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया। अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संबोधन में मल्लिक ने कहा कि 'सी' की मजबूत विरासत को निरन्तर आगे बढ़ाने तथा उद्योग और देश के लिए सार्थक योगदान देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ध्यान देने की बात है कि उस लोकप्रिय कम्पनी- ए डब्ल्यू एल एग्री बिजनेस की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी और तभी से आंग्शू मल्लिक इसके साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें खाद्य तेल उद्योग एवं बाजार क्षेत्र में लगभग तीन दशकों का लम्बा अनुभव प्राप्त है उन्होंने 'फॉर्च्यून' को भारत में खाद्य तेलों के सबसे प्रमुख ब्रांडों की सूची में शामिल करवाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फॉर्च्यून ब्रांड की लांचिंग एवं स्कैनिंग में उनका सराहनीय योगदान रहा है। लांचिंग के महज 20 महीनों के अंदर फॉर्च्यून भारत के अग्रणी ब्रांडों में शामिल हो गया था और आज भी अग्रणी पोजीशन पर कायम है। खाद्य तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र की समस्याओं, चुनौतियों, उपलब्धियों एवं मौजूदा स्थिति से नए अध्यक्ष भलीभांति अवगत है और उम्मीद की जा रही है कि वे इस उद्योग को सफलता की राह पर निरन्तर अग्रसर रखने में सफल होंगे।