Home News

आंध्र प्रदेश, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ में तूफानी वर्षा होने की आशंका

26-Oct-2026 07:15 PM

आंध्र प्रदेश, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ में तूफानी वर्षा होने की आशंका

विशाखापट्नम। बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित च्रकवाती तूफान पूर्ण विकसित एवं सघन होकर भारतीय समुद्री तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। खाड़ी के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग के ऊपर निर्मित यह चक्रवाती तूफान अत्यन्त उग्र, तीव्र एवं खतरनाक है

जो आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा तट पर जल्दी ही पहुंचने वाला है। इससे इन दोनों प्रांतों में अत्यन्त तेज हवा के प्रवाह के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

देश के सुदूर दक्षिणी भाग- तमिलनाडु, पांडिचेरी, केरलम एवं कराईकल में पहले से ही जोरदार बारिश का दौर जारी है जबकि अब आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं उड़ीसा में भी भारी वर्षा होने की संभावना है इसी तरह कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक भाग, रॉयल सीमा तथा माही में भी कहीं-कहीं जबरदस्त बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

देश के पूर्वी राज्य भी वर्षा की चपेट में आ सकते हैं। च्रकवती तूफान अभी समुद्र के ऊपर ही है। मगर 27-28 अक्टूबर को भारत के पूर्वी तटवर्ती क्षेत्र में पहुंच सकता है।