Home News
30-Sep-2026 12:30 PM
भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने अक्टूबर 2026 के पहले पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में बिक्री हेतु 14 लाख टन चीनी का कोटा निर्धारित किया है। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चीनी मिलों को 1 से 15 अक्टूबर 2026 के दौरान घरेलू बाजार में कुल 14 LMT (लाख मीट्रिक टन) चीनी बिक्री की अनुमति होगी।
त्योहारी सीजन की शुरुआत को देखते हुए घरेलू बाजार में चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में निर्धारित कोटा से बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों में अनावश्यक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।