चीन–कनाडा यात्रा अपडेट

16-Jan-2026 08:13 PM

कनाडा के प्रधानमंत्री की चीन यात्रा को लेकर कुछ मीडिया और मैसेज सेवाओं में यह कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच समझौते हो गए हैं। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

वास्तविक स्थिति यह है कि कनाडा ने चीन के सामने कुछ नीतिगत बदलावों के प्रस्ताव रखे हैं। इन पर अभी सहमति बनी है, ऐसा नहीं कहा जा सकता।

कैनोला, मटर या अन्य किसी भी कृषि जिंस पर टैरिफ में राहत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसलिए बाजार से जुड़े लोगों को सलाह है कि वे अपुष्ट खबरों के आधार पर निर्णय न लें और आधिकारिक सूचना आने तक सावधानी के साथ काम करें।

मान लें की अगर समझौता भी हो जाता है तो इससे भारतीय बाजार भी बढ़ेंगे।