चीनी निर्यात कोटा में कोई बदलाव नहीं: सूत्र
27-Mar-2025 09:21 AM
चीनी निर्यात कोटा में कोई बदलाव नहीं: सूत्र
★ अभी हाल ही में घटते स्टॉक को देख चीनी निर्यात कोटा में बदलाव की ख़बरें जोरों पर थी परन्तु ऐसा कुछ नहीं।
★ जनवरी में 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी गयी थी परन्तु जैसे ही इस्मा, NFCSF, इंडियन शुगर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कम पैदावार की रिपोर्ट दी वैसे ही बाजारों में निर्यात कोटा को लेकर विभिन्न अफवाहें फैलाई गयी।
★ पिछले सीजन की शुरुआत में 80 लाख टन चीनी का बकाया स्तोको था जो घटते उत्पादन से चालू सीजन के अंत में 40-50 लाख टन रह सकता है।
★ निर्यात नियमों में बदलाव न किये जाने, उत्पादन कम होने से भविष्य में चीनी की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद।
