चना पर स्टॉक लिमिट लगाए जाने का बाजारों पर असर
26-Jun-2024 10:15 AM
चना पर स्टॉक लिमिट लगाए जाने का बाजारों पर असर
★ स्टॉक लिमिट लगाए जाने से पहले भाव दिल्ली चना राजस्थान 7150, मध्य प्रदेश 7050 थे जो सोमवार को घटकर क्रमशः 6950 व 6850 रुपए पर आये परन्तु मंगलवार को बाजार सोमवार के मुकाबले 25 रुपए सुधरकर बंद हुआ।
★ स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद मंडियों में चना के भाव 50-200 रुपए प्रति क्विंटल तक घटे।
★ मुंबई चना तंजानिया 200 रुपए घटकर 6200 रुपए आया परन्तु ऑस्ट्रेलिया चना 7000 रुपए पर स्थिर।
★ इस महीने ऑस्ट्रलियन पुराना चना 910 व नया 860$/टन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, नया चना 860 पर स्थिर परन्तु पुराना घटकर 860$/टन पर आया।
★ स्टॉक लिमिट लगाने के बाद बिकवाल व लिवाल दोनों शांत।
★ बिकवाल निचले भावों पर चना बेचने को तैयार नहीं परन्तु लिवालों को निचले भाव नहीं मिल रहे।
★ ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष चना उत्पादन 12-15 लाख टन पहुंचने की उम्मीद परन्तु यह चना सितम्बर के बाद ही आएगा।
★ लिमिट के कारण कुछ समय के लिए बाजारों में देखी जा सकती है स्थिरता।
★ देखना होगा कि अगला कदम क्या उठाया जाएगा।
~~~~~~~~~~~~~~
Effect of imposing stock limit on gram on markets
★ Before imposing stock limit, the prices of Delhi gram Rajasthan were 7150, Madhya Pradesh 7050, which came down to 6950 and 6850 rupees respectively on Monday, but on Tuesday the market closed with an improvement of 25 rupees compared to Monday.
★ After imposing stock limit, the prices of gram in the markets fell by 50-200 rupees per quintal.
★ Mumbai gram Tanzania fell by 200 rupees to 6200 rupees but Australia gram remained stable at 7000 rupees.
★ This month Australian old gram reached the highest level of 910 and new 860 $ / ton, new gram remained stable at 860 but old came down to 860 $ / ton.
★ After imposing stock limit, both buyers and sellers remained calm.
★ Sellers are not ready to sell gram at lower prices but buyers are not getting lower prices.
★ This year gram production in Australia is expected to reach 12-15 lakh tons but this gram will come only after September.
★ Due to the limit, stability can be seen in the markets for some time.
★ It remains to be seen what the next step will be.
