गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
07-Oct-2025 08:09 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
अमेरिका निर्यात स्थिति:
★ USDA के अनुसार, 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5,05,096 टन गेहूं का निर्यात हुआ।
★ यह पिछले सप्ताह से 42.18% कम लेकिन पिछले साल की समान अवधि से 38.46% अधिक रहा।
~~~~~~~~~~
मुख्य खरीदार देश:
दक्षिण कोरिया: 1,77,333 टन
जापान: 60,875 टन
मलेशिया: 54,989 टन
~~~~~~~~~~
★ 2025/26 विपणन वर्ष (1 जून से) में अब तक कुल 101.77 लाख टन गेहूं का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 16.67% अधिक है।
★ शीतकालींन गेहूं की बुआई लगभग 50% पूरी हो चुकी होगी।
★ सऊदी अरब ने शुक्रवार को बंद हुए टेंडर में लगभग 4,55,000 टन गेहूं की खरीद की।
