गेहूं की जोरदार आवक
27-Mar-2025 09:22 AM
गेहूं की जोरदार आवक
★ पंजाब, हरियाणा को छोड़ अन्य सभी राज्यों की मंडियों में गेहूं की बम्पर आवक देखी गयी। फसल दमदार। इस वर्ष गेहूं का हो सकता है रिकॉर्ड उत्पादन।
★ अभी हाल ही में सरकार ने प्रत्येक शुक्रवार को गेहूं का स्टॉक पोर्टल पर जारी करने के दिए आदेश। बढ़ती आवक व स्टॉक डिक्लेरेशन के बाद कीमतों पर बना दबाव।
★ बीते दिन (26 मार्च को) गेहूं में देखी गयी गिरावट।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि बढ़ती आवक और रिकॉर्ड फसल को देख कीमतों में फ़िलहाल तेजी की उम्मीद नहीं।
★ देखना होगा किए सरकारी खरीद कितनी पहुँचती है। अगर सरकारी खरीद 280 लाख टन से अधिक हुई तो तेजी की सम्भावना कम।
