गुरुग्राम में 27-28 मार्च को मैज एवं मिलेट्स सम्मिट का आयोजन

25-Mar-2025 10:44 AM

गुरुग्राम। हरियाणा के सुप्रसिद्ध व्यावसायिक नगर- गुरुग्राम के होटल लीला एम्बिएंस में 27 एवं 28 मार्च को मैज एंड मिलेट्स (मक्का एवं मोटे अनाज) सम्मिट 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

यह इस आयोजन का दूसरा संस्करण होगा। इस वैश्विक सम्मेलन में देश-दुनिया के अनगिनत उद्यमी, व्यापारी, विश्लेषक, कृषि विशेषज्ञ एवं अन्य लोग शामिल होंगे।

सर्वज्ञात तथ्य यह है कि मक्का तथा मिलेट्स न केवल पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पाद होते हैं बल्कि हरित भविष्य के लिए भी आवश्यक माने जाते हैं। 

गुरुग्राम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में कृषि क्षेत्र के भविष्य की रूप रेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और अनेक दिग्गज विश्लेषक इसमें अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस उपयोगी एवं लाभदायक कार्यक्रम में दुनिया भर से आए अनेक विशेषज्ञ मक्का तथा मिलेट्स की मौजूदा प्रवृत्ति-प्रकृति, उत्पादन एवं कारोबार की चुनौतियों तथा इस क्षेत्र में व्याप्त अवसरों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इस चर्चा के केन्द्र में भारत होगा जहां खासकर मिलेट्स के उत्पादन एवं व्यापार में पिछले कुछ वर्षों से शानदार वृद्धि हो रही है। 

टेपलाज द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन का द्वार अभी खुला हुआ है। वैश्विक कृषि रणनीति तथा निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया से जुड़ने के इच्छुक उद्यमियों- व्यापारियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

भारत में मक्का तथा मिलेट्स के उत्पादन, उपयोग तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।