GLOBOIL INDIA, 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 मुंबई के मुख्य अंश (PART-1)
★ CPOC ने स्पेशल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि CPOC की हिस्सेदारी कुल पाम तेल निर्यात में 90% है भारत व चीन सबसे बड़े खरीदार।
★ 1 जुलाई को इंडोनेशिया में B50 बायोडीजल प्रोग्राम लांच किया गया जिसको 1 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।
★ बायो डेजल में 20 लाख टन अतिरिक्त CPO का इस्तमाल होगा।
★ मलेशिया भी B15 प्रोग्राम पर कर रहा है विचार।
★ अलनीनो का असर जनवरी 2027 में देखने को मिल सकता है।
~~~~~~~~~~
सूरजमुखी तेल में पैनालिस्ट की राय
★ अक्टूबर से मार्च तक यूक्रेन से 20 हजार टन प्रति माह सूरजमुखी तेल का निर्यात की होने उम्मीद। अगर ब्लैक सी में चल रहा विवाद ख़त्म होता हो तो प्रति माह दोगुनी मात्रा में भी हो सकता है निर्यात।
★ यूक्रेन, रशिया अब अन्य देशों से रेल के माध्यम से उनके पोर्ट का इस्तमाल कर निर्यात कर रहे हैं परन्तु इसकी लगत दोनों देशों में बढ़ी अधिक। दोनों देशों में सूरजमुखी तेल उत्पादन अच्छा परन्तु गंतव्य तक पहुंचाना मुश्किल। फ्रेट अधिक होने से भी पड़ रहा है असर।
★ 2025 में रशिया से 33-35 हजार टन किया गया निर्यात। अब निर्यात 15-17 हजार टन प्रति माह की दर से हो रहा है।
★ रशिया रेल के जरिये चीन को 50-70 हजार टन प्रति माह कर रहा है निर्यात।
★ अब सूरजमुखी तेल का व्यापार बल्क की जगह कंटेनर में हो रहा है।