कनाडा में 2025/26 के लिए मटर और मसूर की संभावित बिजाई

27-Mar-2025 05:33 PM

कनाडा में 2025/26 के लिए मटर और मसूर की संभावित बिजाई
★ चीन द्वारा कनाडाई मटर पर 100% टैरिफ लगाने के बाद कनाडा के दाल बाजार में इस समय काफी अनिश्चितता है। 
★ इसके अलावा भारत और अमेरिका द्वारा संभावित टैरिफ भी किसानों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।
मटर:
★ शुरुआती StatCan सर्वे के अनुसार, मटर की बुआई 10% बढ़कर 35.2 लाख एकड़ होनी थी, लेकिन चीनी टैरिफ के चलते कई किसानों ने अपनी योजना बदल सकते हैं।  अनुमान है कि मटर का रकबा 5 लाख एकड़ (16%) घट सकता है।
★ बाजार का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि चीन, भारत और अमेरिका टैरिफ पर क्या रुख अपनाते हैं।
~~~~~~~~~~
मसूर:
★ भारत ने कनाडाई मसूर पर 10 % टैरिफ लगाया है, लेकिन इसका बुआई पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।
★ StatCan का अनुमान है कि मसूर का रकबा केवल 1% घटकर 41.7 लाख एकड़ रह सकता है। 
★ कुछ किसान मटर छोड़कर मसूर की ओर रुख कर सकते हैं। 
★ अगर तीनों देश टैरिफ लगा देते हैं, तो भले ही कनाडा में फसल कम हो, फिर भी आपूर्ति अधिक रहेगी, जिससे कीमतें गिरेंगी।