मूंगफली व मूंगफली तेल की कीमतों में देखी गयी गिरावट
14-Aug-2024 09:29 AM
मूंगफली व मूंगफली तेल की कीमतों में देखी गयी गिरावट
★ एक तरफ मूंगफली के प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात में एरिया बढ़ा तो दूसरी ओर निर्यात डिमांड भी कमजोर पड़ने लगी।
★ साथ ही विदेशों से बड़ी मात्रा में खाद्य तेलों का हो रहे आयात से क्रशिंग डिमांड भी हुई कमजोर।
★ 2022 के बाद गुजरात में मूंगफली की बिजाई बढ़कर 19 लाख हेक्टेयर पहुंची। जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 16 लाख हेक्टेयर थी।
★ गुजरात का बड़ा कपास का क्षेत्रफल मूंगफली में हुआ तब्दील।
★ कपास में लम्बे समय से कीट का प्रभाव पड़ने से किसान हुआ परेशान।
★ कृषि विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार सम्पूर्ण भारत में खरीफ मूंगफली की बिजाई गत वर्ष से 3 लाख हेक्टेयर बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची गत वर्ष एरिया 41.61 लाख हेक्टेयर था।
★ अन्य तिलहन की बात करें तो गत वर्ष के मुकाबले सोया की बिजाई में भी देखी गयी बढ़ोत्तरी।
★ 12 अगस्त 2024 को सोया की बिजाई 124.7 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 122.89 लाख हेक्टेयर थी, तिल की बिजाई गत वर्ष से मामूली कम होकर 10.14 लाख हेक्टेयर व अरंडी की 3 लाख घटकर 2.44 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Decline in prices of peanuts and peanut oil
★ On one hand, the area increased in Gujarat, the major producer of peanuts, on the other hand, the export demand also started weakening.
★ Also, crushing demand also weakened due to large quantities of edible oils being imported from abroad.
★ After 2022, peanut sowing in Gujarat increased to 19 lakh hectares. Which was 16 lakh hectares during the same period last year.
★ Gujarat's large cotton area converted into peanuts.
★ Farmers got upset due to the long-term pest effect on cotton.
★ According to the data released by the Department of Agriculture, Kharif peanut sowing in entire India increased by 3 lakh hectares from last year to cross 45 lakh hectares, last year the area was 41.61 lakh hectares.
★ Talking about other oilseeds, an increase was also seen in soybean sowing as compared to last year.
★ On August 12, 2024, soybean sowing reached 124.7 lakh hectares as compared to 122.89 lakh hectares last year, sesame sowing decreased marginally from last year to 10.14 lakh hectares and castor sowing decreased by 3 lakh to 2.44 lakh hectares.
