मैज एंड मिलेट सम्मिट के लिए आई ग्रेन इंडिया है मीडिया पार्टनर

26-Mar-2025 11:49 AM

नई दिल्ली । हरियाणा के व्यापारिक नगर-  गुरुग्राम में 27 एवं 28 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले मैज एंड मिलेट सम्मिट 2025 में आई ग्रेन इंडिया मीडिया पार्टनर के तौर पर शामिल होगा।

गुरुग्राम के 'दि लीला एम्बिएंस' होटल में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश- दुनिया के अनेक सुप्रसिद्ध विश्लेषक, विशेषज्ञ तथा अनगिनत गणमान्य व्यापारी, उद्यमी तथा अन्य सम्बद्ध प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं।

मैज एंड मिलेट सम्मिट का यह दूसरा संस्करण है और पहले संस्करण की भांति यह आयोजन भी सभी पक्षों के लिए लाभदायक एवं उपयोगी साबित होगा। 

मक्का तथा अन्य मोटे अनाज (मैज एंड मिलेट्स) की घरेलू तथा वैश्विक मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ये केवल पौष्टिक अन्न ही नहीं है बल्कि हरित ऊर्जा के प्रमुख स्रोत भी बनते जा रहे हैं।

भारत के लिए मक्का एक विशिष्ट अनाज बन गया है क्योंकि खाद्य एवं पशु आहार-पॉल्ट्री फीड निर्माण उद्देश्य के साथ-साथ एथनॉल उत्पादन में भी इसका उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्टार्च निर्माण उद्योग में भी इसकी भारी मांग रहती है। 

आई ग्रेन इंडिया देश- दुनिया की एग्री कॉमोडिटी के बाजार की समस्त एवं सटीक जानकारी देने वाला एक अग्रणी, लोकप्रिय एवं विश्वसनीय मीडिया प्रतिष्ठान है जिसके आंकड़े उद्योग- व्यापार क्षेत्र के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित होते हैं।

इससे पूर्व भी  आई ग्रेन इंडिया अनेक औद्योगिक एवं व्यापारिक संघों- संगठनों द्वारा विभिन्न जिंसों के लिए आयोजित सम्मेलनों, सेमिनारों एवं गोष्ठियों आदि में मीडिया पार्टनर की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वाह कर चुका है।

गुरुग्राम में 27-28 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मैज एंड मिलेट सम्मेलन में भाग लेकर लाभ उठाने के इच्छुक प्रतिनिधियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इस कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।