मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
07-Oct-2025 08:07 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
★ अमेरिकी ने 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 16 लाख मीट्रिक टन मक्का का निर्यात किया। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 3.94% अधिक और पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 68.74% ज्यादा है।
~~~~~~~
मुख्य खरीदार देश:
मेक्सिको: 4,57,117 टन
जापान: 2,31,859 टन
स्पेन: 2,07,861 टन
★ अब तक कुल निर्यात 67.09 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 56.06% अधिक है।
★ अमेरिका में कटाई लगभग 29% पूरी। फसल की स्थिति लगभग 65% अच्छी/उत्कृष्ट मानी जा रही है।
★ AgRural के अनुसार, दक्षिण-मध्य क्षेत्र में पहली मक्का फसल की बुआई 40% पूरी हो चुकी है।
★ सितंबर में ब्राजील का निर्यात 75.6 लाख टन रहा, जो अगस्त से 10.43% और पिछले साल से 17.77% अधिक है।
