मटर बाजार में अनिश्चितता का माहौल

23-Mar-2026 11:30 AM

वैंकुवर। हालांकि पिछले सप्ताह वैश्विक बाजार में मटर का भाव कुछ हद तक मजबूत रहा और उत्पादकों की अच्छी बिक्री तथा बेहतर निर्यात मांग के कारण कारोबार में सुधार दर्ज किया गया लेकिन भविष्य के लिए बाजार में अनिश्चितता का माहौल रहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

दरअसल पश्चिम एशिया में जारी भयंकर युद्ध के कारण शिपिंग खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे मटर की कीमतों पर निर्णय लेने में उत्पादकों- निर्यातकों को कठिनाई हो रही है।

इसके तहत आयातक भी काफी सावधानी बरत रहे हैं। जब तक आयातक बदले हालत में नए अनुबंध के अंतर्गत किराया भाड़ा की नई दरों को स्वीकार नहीं करते हैं तब तक समस्या बनी रहेगी।

वस्तुतः निर्यातक चाहते हैं कि ऑफर मूल्य में किराया-भाड़ा की ऊंची दर को भी शामिल किया जाए। माल ने किस देश से किस मार्ग से किस देश को मटर की आपूर्ति कब की जानी है इस पर किराए की दर निर्भर है।