न्यूज कैप्सूल
20-Jun-2024 05:15 PM
न्यूज कैप्सूल
★ महाराष्ट्र व कर्नाटक में खरीफ फसलों की बिजाई गति गत वर्ष से तेज जोकि स्वाभाविक, गत वर्ष अलनीनो के कारण बिजाई पिछड़ी थी।
★ महाराष्ट्र में 18 जून तक तुवर की बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी, बिजाई गत वर्ष से 30,410 हेक्टेयर बढ़कर 20,689 हेक्टेयर पहुंची।
★ ठीक इसी तरह मूंग की बिजाई 11 हजार हेक्टेयर उछलकर 11,789 हेक्टेयर व उड़द की 7,689 हेक्टेयर बढ़कर 7,711 हेक्टेयर पहुंची।
★ गत वर्ष इसी समय के दौरान इन तीनो दलहनों की बिजाई रफ़्तार कम थी।
★ सबसे अधिक बिजाई रफ्तार कपास की देखी गयी, कपास की बिजाई गत वर्ष से 3.5 लाख हेक्टेयर उछलकर 4.78 लाख हेक्टेयर में की गयी।
★ सोयाबीन की बिजाई जो गत वर्ष इसी समय के दौरान 223 हेक्टेयर थी बढ़कर 1.76 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ मक्का की बिजाई रफ़्तार भी बढ़ी, गत सीजन में मक्का बिजाई 1100 हेक्टेयर थी जो इस वर्ष बढ़कर 57,827 हेक्टेयर पहुंची।
★ धान बिजाई/रोपाई में 18,127 हेक्टेयर की गिरावट देखी गयी।
★ जलगाँव, बुलढाना, पुणे, लातूर, परभानी, जालना, धारा, सतारा, छत्रपति संभाजी नगर, अहमदनगर, सांगली, सोलापुर, वाशिम इन जिलों में बारिश 100% से अधिक। नाशिक, धुले, हिंगोली, नांदेड, अकोला में 65-100%, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, यवतमाल, अमरावती में 50-65%, नंदुरबार, नागपुर, रायगढ़, ठाणे, कोल्हापुर, वर्धा, पालघर, गडचिरौली में 25-50%, चंद्रपुर गोंदिया, भंडारा में 0-25% दर्ज की गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~
★ कर्नाटक बिजाई की बात करें तो महाराष्ट्र की तरह लगभग सभी खरीफ फसलों की बिजाई रफ़्तार गत वर्ष से अधिक।
★ बढ़ते बिजाई आकड़ों को देख न चौंके, गत सीजन में मौसम फसल के अनुकूल नहीं था तथा अलनीनो का भी प्रभाव था।
★ तुवर बिजाई 1.65 लाख हेक्टेयर पहुंची, गत वर्ष इसी समय के दौरान इसकी शुरुआत ही हुई थी।
★ उड़द के बिजाई 38 (गत वर्ष 14) हजार हेक्टेयर, मूंग की 2.5 (गत वर्ष 0.35) लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ धान की बिजाई 43 हजार हेक्टेयर, ज्वार की 28 हजार हेक्टेयर, मक्का की 5.68 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी। गत वर्ष से सभी मोटे अनाजों की बिजाई अच्छी।
★ मूंगफली की बिजाई 58 हजार हेक्टेयर के करीब पहुंची, जो गत वर्ष 3 हजार हेक्टेयर थी।
★ सोया की बिजाई ने 1 लाख हेक्टेयर का आकड़ा किया पार, जो गत वर्ष 17 हजार हेक्टेयर थी।
★ कपास बिजाई 1 लाख हेक्टेयर बढ़कर 1.6 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंची।
★ गन्ना की बिजाई दोगुनी होकर 4.27 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ The pace of sowing of Kharif crops in Maharashtra and Karnataka is faster than last year, which is natural, last year sowing was delayed due to El Niño.
★ There has been a good increase in the sowing of Tuvar in Maharashtra till 18th June, sowing increased from 30,410 hectares last year to 20,689 hectares.
★ Similarly, the sowing of moong jumped by 11 thousand hectares to 11,789 hectares and Urad increased from 7,689 hectares to 7,711 hectares.
★ During this time last year, the sowing pace of these three pulses was low.
★ The highest sowing pace was seen in cotton, cotton sowing jumped from 3.5 lakh hectares last year to 4.78 lakh hectares.
★ The sowing of soybean which was 223 hectares during this time last year increased to 1.76 lakh hectares.
★ Maize sowing speed also increased, in last season maize sowing was 1100 hectares which increased to 57,827 hectares this year.
★ A decline of 18,127 hectares was observed in paddy sowing/planting.
★ More than 100% rainfall was recorded in Jalgaon, Buldhana, Pune, Latur, Parbhani, Jalna, Dhara, Satara, Chhatrapati Sambhaji Nagar, Ahmednagar, Sangli, Solapur, Washim districts. 65-100% rainfall was recorded in Nashik, Dhule, Hingoli, Nanded, Akola, 50-65% in Ratnagiri, Sindhudurg, Yavatmal, Amravati, 25-50% in Nandurbar, Nagpur, Raigad, Thane, Kolhapur, Wardha, Palghar, Gadchiroli, 0-25% in Chandrapur Gondia, Bhandara.
~~~~~~~~~~~~~~~~
★ Talking about Karnataka sowing, like Maharashtra, the pace of sowing of almost all Kharif crops is more than last year.
★ Do not be surprised by the increasing sowing figures, last season the weather was not favorable for the crop and there was also the effect of El Niño.
★ Tuvar sowing reached 1.65 lakh hectares, it had just started during this time last year.
★ Urad sowing was recorded in 38 (last year 14) thousand hectares, moong in 2.5 (last year 0.35) lakh hectares.
★ Paddy sowing was recorded in 43 thousand hectares, sorghum in 28 thousand hectares, maize in 5.68 lakh hectares. Sowing of all coarse cereals is good compared to last year.
★ Groundnut sowing reached close to 58 thousand hectares, which was 3 thousand hectares last year.
★ Soyabean sowing crossed the 1 lakh hectare mark, which was 17 thousand hectares last year.
★ Cotton sowing increased by 1 lakh hectare and reached close to 1.6 lakh hectares.
★ Sugarcane sowing doubled and was recorded at 4.27 lakh hectares.
