न्यूज कैप्सूल
26-Jun-2024 10:19 AM
★ खाद्य मंत्री ने आगामी सीजन में चीनी उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई और कहा कि अगर मानसून अच्छा रहा तो गन्ना का उत्पादन बढ़ सकता है।
★ कल दिल्ली में आयोजित ग्लोबल कांफ्रेंस में कहा गया कि गत वर्ष से अधिक हो सकता है गन्ना का उत्पादन।
★ आयात खोले जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा गया कि पहले देखना होगा कि मानसून व उत्पादन कैसा होता है।
★ खाद्य सचिव ने कहा कि 2024-25 सीजन के दौरान पश्चिमी भारत में बे-मौसमी बरसात से गन्ना उत्पादन बढ़ा जिससे चीनी के उत्पादन में उम्मीद से अधिक बढ़ोत्तरी देखी गयी।
★ अतिरिक्त चीनी का इस्तमाल एथनोल बनाने में किया जा सकता है।
★ सचिव ने कहा कि चालू सीजन में मई के अंत तक ब्लेंडिंग 12.5% पहुंची।
★ 50% एथनोल का उत्पादन अनाजों द्वारा किया जा रहा है जिसमें मुख्यतः मक्का शामिल है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मनना है कि निर्यात खोलने के बजाए सरकार सरप्लस में पड़ी चीनी का इस्तमाल एथनोल उत्पादन में कर सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ The Food Minister expressed hope of increasing sugar production in the coming season and said that if the monsoon is good, sugarcane production may increase.
★ In the Global Conference held in Delhi yesterday, it was said that sugarcane production may be more than last year.
★ Responding to the question of opening imports, it was said that first it has to be seen how the monsoon and production are.
★ The Food Secretary said that during the 2024-25 season, sugarcane production increased due to unseasonal rains in western India, due to which more than expected increase was seen in sugar production.
★ Excess sugar can be used to make ethanol.
★ The Secretary said that in the current season, blending reached 12.5% by the end of May.
★ 50% of ethanol is being produced from grains, which mainly includes maize.
★ I Grain India believes that instead of opening exports, the government can use the surplus sugar in ethanol production.
