न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दलहनों की खरीद

27-Mar-2025 04:38 PM

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दलहनों की खरीद
★ आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में नैफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से तुअर (अरहर) की खरीद जारी है। 
★ सरकार केंद्रीय नोडल एजेंसियों के माध्यम से किसानों से 100% तुअर की खरीद कर रही है।  
★ कर्नाटक में खरीद अवधि को 90 दिनों से बढ़ाकर 1 मई 2025 तक कर दिया गया है।  
★ 25 मार्च 2025 तक पांच राज्यों में कुल 2.46 लाख मीट्रिक टन तुअर खरीदी गई.
★ आरएमएस 2025 के तहत चना, सरसों और मसूर की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।  
★ सरकार दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2028-29 तक अगले चार वर्षों में राज्य के उत्पादन का 100% तुअर, उड़द और मसूर की खरीद की जाएगी।