ऑस्ट्रेलिया बाजार स्थिति

27-Mar-2025 05:10 PM

ऑस्ट्रेलिया बाजार स्थिति
चना 
★ ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (ABS) के आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने 1 अक्टूबर से 31 जनवरी के बीच 16 लाख टन चने का निर्यात किया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ब्यूरो ऑफ एग्रीकल्चरल एंड रिसोर्स इकोनॉमिक्स एंड साइंसेज (ABARES) ने 2024-25 की फसल का अनुमान रिकॉर्ड 22.7 लाख टन लगाया है।
★ भारत 1 अप्रैल से चने पर फिर से टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की संभावना को देखते हुए, फरवरी में निर्यात मात्रा केवल लगभग 1 लाख टन रहने की उम्मीद है, जबकि मार्च में बल्क शिपमेंट की संभावना कम है।
★ यदि भारतीय सरकार टैरिफ-फ्री अवधि को बढ़ाती है, तो वर्तमान फसल की कीमतों में उछाल आ सकता है।
★ बची हुई फसल का अधिकांश हिस्सा कंटेनराइज्ड व्यापार के माध्यम से पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएगा, जबकि लगभग 50,000 टन किसान बीज के लिए सुरक्षित रखेंगे।  
★ नई फसल के लिए नवंबर-दिसंबर डिलीवरी के लिए डार्लिंग डाउन्स में चने की कीमत लगभग $830 प्रति टन है, जो पिछले महीने की तुलना में लगभग $10 प्रति टन अधिक है। 
~~~~~~~~~~~~~~~
मसूर
★ भारत सरकार ने 8 मार्च को उम्मीद से पहले ही मसूर पर फिर से 10% टैरिफ लागू कर दिया, जो पहले 1 अप्रैल से लागु होगा।
★ ABARES के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, विक्टोरिया की 2024-25 की मसूर फसल 5,35,000 टन रहने का अनुमान है, जो 2023-24 की 7,80,000 टन की फसल से 31 प्रतिशत कम है। वहीं, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (SA) की फसल 5,55,000 टन** रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की 7,60,000 टन की फसल से 27 प्रतिशत कम है। 
★ भारत में टैरिफ लागू होने की उम्मीद पहले से थी, जिससे व्यापारियों ने तेजी से मसूर का निर्यात जारी रखा।  
★ बल्क निर्यात में गिरावट के चलते डिलीवरी पोर्ट कीमत लगभग $850 प्रति टन पर स्थिर हो गई है, जो पिछले महीने से लगभग $50 प्रति टन कम है, जब भारतीय मांग के चलते कीमतें ऊंचाई पर थीं।
★ बांग्लादेश में मांग बढ़ रही है, और श्रीलंका भी सक्रिय रूप से खरीद कर रहा है।  
★ श्रीलंका को तत्काल बिक्री के लिए छोटी निपर प्रकार की मसूर की तुलना में $70-$80 प्रति टन अधिक।
★ कनाडा में चीन द्वारा पीली मटर, कैनोला मील और तेल पर 100 प्रतिशत टैरिफ और अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की उम्मीद में किसान मसूर का रकबा बढ़ा सकते हैं।