राजस्थान में गेहूं खरीद मानकों में केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, किसान अब 2575 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच सकेंगे फसल
24-Mar-2025 02:06 PM
राजस्थान में गेहूं खरीद मानकों में केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, किसान अब 2575 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच सकेंगे फसल
★ केंद्र सरकार ने राजस्थान में अत्यधिक गर्मी और बारिश के कारण प्रभावित गेहूं फसल को देखते हुए सरकारी खरीद मानकों में बड़ी छूट दी है। इस निर्णय से किसानों को राहत मिलेगी, क्योंकि वे अब मामूली गुणवत्ता वाले गेहूं को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे।
~~~~~~~~~~~
खरीद मानकों में दी गई रियायतें:
1. पहले सरकारी खरीद में 6 प्रतिशत तक सिकुड़े या टूटे दाने स्वीकार्य थे, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी गई है।
2. क्षतिग्रस्त दाने: क्षतिग्रत और आंशिक रूप से क्षतिग्रत दानों का अंश संयुक्त रूप से 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।
3. चमकविहीन (लस्टर लॉस) गेहूं: बारिश और गर्मी के प्रभाव से चमकविहीन गेहूं की मात्रा बढ़ गई थी। सरकार ने इसमें छूट देते हुए अब 10 प्रतिशत तक लस्टर लॉस वाले दाने खरीदने की अनुमति दे दी है।
4. कोई कटौती नहीं: सरकार ने स्पष्ट किया है कि छूट के तहत खरीदे गए गेहूं पर किसानों को किसी प्रकार की कटौती नहीं झेलनी पड़ेगी।
~~~~~~~~~~~
गेहूं का भंडारण और वितरण:
★ रियायत के तहत खरीदे गए गेहूं को सामान्य गेहूं से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं।
★ यह गेहूं राज्य के बाहर नहीं भेजा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर सामान्य गुणवत्ता के गेहूं से पहले निकाला जाएगा।
~~~~~~~~~~~
MSP पर बोनस का ऐलान:
★ केंद्र सरकार ने इस साल गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
★ राजस्थान सरकार ने किसानों को अतिरिक्त राहत देते हुए 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया, जिससे राज्य के किसान अब गेहूं को 2575 रुपये प्रति क्विंटल के दर से बेच सकेंगे।
~~~~~~~~~~~
किसानों को होगा बड़ा फायदा:
★ मानकों में दी गई छूट से किसानों को अपनी पूरी फसल बेचने का मौका मिलेगा, भले ही उसकी गुणवत्ता थोड़ी कम हो।
★ किसानों को औने-पौने दाम पर गेहूं बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी।
★ बोनस के साथ अधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।
