राजस्थान में रबी फसलों की सरकारी खरीद

24-Mar-2025 11:44 AM

राजस्थान में रबी फसलों की सरकारी खरीद 
★ सरसों और चने की  खरीद 10 अप्रैल से शुरू होगी। गेहूं की खरीद पहले से ही शुरू हो चुकी है।
★ सरसों का खरीद लक्ष्य 13.8 लाख टन और चना का 6.3 लाख टन रखा गया।
★ कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष राज्य में 33.8 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है और उत्पादन 55 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है।
★ पिछले वर्ष राज्य में 39 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई थी और उत्पादन 62 लाख से अधिक था।
★ राज्य के मंडियों में नई सरसों की भारी आवक शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि देशभर में रोजाना 13-15 लाख बैग (प्रत्येक बैग 80 किलोग्राम) नई सरसों की आवक हो रही है, जिनमें से 7.5-8 लाख बैग राजस्थान में आ रहे हैं।
★ इस साल सरसों की गुणवत्ता बेहतर है। नई सरसों में नमी मात्र 2-3% है और तेल प्रतिशत 40% से 43% के बीच है।  
★ इस साल चने की बुवाई 20 लाख हेक्टेयर में की गई है और उत्पादन लगभग 25 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ इस साल राज्य में चने का उत्पादन पिछले रबी सीजन की तुलना में 20-25% तक बढ़ सकता है।
★ कृषि विभाग के अनुमान के अनुसार, राजस्थान में इस साल गेहूं का उत्पादन पिछले साल के समान रह सकता है, जबकि जौ और चने का उत्पादन बढ़ सकता है। हालांकि, सरसों का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम हो सकता है।  
★ इस साल जौ की बुवाई 3 लाख हेक्टेयर में हुई है और उत्पादन 14 लाख से अधिक रहने का अनुमान है।