SAAF 2025 में मसूर पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश

20-Jan-2025 01:50 PM

SAAF 2025 में मसूर पर की गयी चर्चा के मुख्य अंश
SAAF 2025- Lentil Panel
इस पैनल में, Rav Kapoor, ETG, Canada
Abhishek Agrawal, Viterra BV - Netherlands
Ankush Jain, Olam, India
Tanvir Zaidi, West AG Solutions, Canada
Binod Agrawal, SGR, Bangladesh/Nepal/India
Sandeep Gondi, Integrated Service Point, India
Gaurav Jain, AgPulse Analytica, India और
Rahul Chauhan, Igrain India, India शामिल थे
कनाडा में लाल मसूर उत्पादन
★ 2025 में लाल मसूर उत्पदम 15.6 (2024 में 17.3), पुराना स्टॉक 0.29 (2024 में 0.08), कुल सप्लाई 18.5 (2024 में 18), निर्यात 14.1 (2024 में 13.7), कुल खपत 15.7 (2024 में 15.2) लाख टन दी गयी।
★ 2025 के अंत में कनाडा में मसूर का बकाया स्टॉक 2.8 लाख टन रह सकता है जो 2024 में 2.9 लाख टन था।
★ 2025 में लाल मसूर के उत्पादन में गिरावट आने की उम्मीद।
★ 2025 में बड़ी मसूर का उत्पादन 4.6, मीडियम का 0.2 व छोटी मसूर का 2.1 लाख टन पहुंचने का अनुमान दिया गया।
★ सभी मसूर का उत्पादन 2025 में 22.6 (2024 में 12.43), निर्यात 20.9 (2024 में 20.4) लाख टन के बाद सीजन के अंत में में 3.9 लाख टन का स्टॉक बचने के आकडे दिय गये।
~~~~~~~~~~~
अमरीका
★ अमरीका में मसूर उत्पादन 2025 में 4.5 (2024 में 2.6), कुल उपलब्धता 6.2 (2024 में 4.6), निर्यात 3.4 (2024 में 2.2) लाख टन का अनुमान दिया गया।
★ सीजन एक अंत में अमरीका में 1.1 लाख टन मसूर का स्टॉक बचने की उम्मीद, जो 2024 से लगभग दोगुना है।
~~~~~~~~~~~
ऑस्ट्रेलिया
★ 2024 में मसूर उत्पादन 11.2 (2023 में 15.7), सप्लाई के लिए पुराने स्टॉक सहित  12.9 (2023 में 16.8), निर्यात 12.1 (2023 में 14.1) लाख टन के आकड़े दिए गये, घरेलू खपत के बाद 2024 के अंत में 50 हजार टन मसूर का स्टॉक बचने की उम्मीद। 2023 के अंत में 1.7 लाख टन का स्टॉक उपलब्ध था।
~~~~~~~~~~~~
टर्की
★ टर्की में 2024-25 में मसूर उत्पादन 3.6  (2023-24 में 3.4), कुल सप्लाई 23.4 (2023-24 में 24.8) लाख टन दी गयी। 2024-25 में टर्की द्वारा 7.3 लाख टन आयात होने की उम्मीद जो 2023-24 के लगभग बराबर। 2024-25 में 5.4 लाख टन (2023-24 में 5.8) लाख टन घरेलू खपत के बाद सीजन के अंत में 60 हजार टन का स्टॉक बचने की उम्मीद। जो 2023 में 80 हजार टन था।
~~~~~~~~~~~~~~
भारत
★ 2025 में भारत में मसूर उत्पादन 16.6  (2024 में 17.5), आयात 12.8 (2024 में 12.3), कुल सप्लाई 29.4 (2024 में 29.8) लाख टन के आकड़े दिए गये। 2025 सीजन के अंत में 2.9 लाख टन का स्टॉक बच सकता है, 2024 में यह स्टॉक 3.1 लाख टन था।
★ भारत की बात करें तो बताया गया कि गत वर्ष हुए भरपूर आयात के बाद बाजारों में उपलब्धता अच्छी। कीमतें अच्छी न होने से एरिया घटा। उत्पादन गत वर्ष से कम रहने की उमीद बाजार सीमित दायरे में चल सकते हैं।
★ विशेष तेजी की सम्भावन कम, विदेशों में मसूर की उपलब्धता अच्छी। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कीमतें कम।
★ मटर आयात खोले जाने के बाद सभी दलहन की खपत पर पड़ा असर।