समय पर बारिश होने से कर्नाटक में सभी खरीफ फसलों की बिजाई रफ़्तार गत वर्ष से तिगुनी

26-Jun-2024 10:21 AM

समय पर बारिश होने से कर्नाटक में सभी खरीफ फसलों की बिजाई रफ़्तार गत वर्ष से तिगुनी
★ कुल बिजाई 33.06 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष इसी समय के दौरान 8.37 लाख हेक्टेयर थी।
★ धान बिजाई गत वर्ष के 18 हजार हेक्टयर से उछलकर 62 हजार हेक्टेयर, मक्का की 1.25 लाख हेक्टेयर से उछलकर 9 लाख हेक्टेयर के आसपास पहुंची।
★ तुवर की 5.73 लाख हेक्टेयर, मूंग की 3.35 लाख हेक्टेयर व सभी दलहन की 10.4 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 1.21 लाख हेक्टेयर थी। गत वर्ष इसी समय के दौरान तुवर व मूंग की बिजाई शुरू ही हुई थी।
★ सोया का एरिया गत वर्ष के 0.25 लाख हेक्टेयर सुधरकर 3.03 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ मूंगफली की 13,500 हेक्टेयर से बढ़कर 82,100 हेक्टेयर पहुंची।
★ गन्ना की बिजाई गत वर्ष के 3.22 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 4.55 लाख हेक्टेयर व कपास की 0.73 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2.4 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ बिजाई रफ़्तार गत वर्ष से अधिक होना स्वाभाविक क्योंकि गत वर्ष अलनीनो के कारण कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई या लेट हुई।
★ जैसे-जैसे सीजन बढ़ेगा वैसे-वैसे बिजाई आकड़े गत वर्ष के अनुपात में आ सकते हैं।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि कर्नाटक में धान, दलहन की बिजाई बढ़ सकती है तथा मूंगफली, सोया व कपास की घट सकती है।
~~~~~~~~~~~~~~~~
Due to timely rains, sowing speed of all Kharif crops in Karnataka has tripled from last year.
★ Total sowing reached 33.06 lakh hectares which was 8.37 lakh hectares during the same time last year.
★ Paddy sowing jumped from 18 thousand hectares last year to 62 thousand hectares, maize sowing jumped from 1.25 lakh hectares to around 9 lakh hectares.
★ 5.73 lakh hectares of tur, 3.35 lakh hectares of moong and 10.4 lakh hectares of all pulses were reached which was 1.21 lakh hectares last year. Last year, during this time, sowing of Tur and Moong had just started.
★ The area of ​​soya improved by 0.25 lakh hectares from last year and reached 3.03 lakh hectares.
★ Groundnut area increased from 13,500 hectares to 82,100 hectares.
★ Sugarcane sowing increased from 3.22 lakh hectares last year to 4.55 lakh hectares and cotton sowing increased from 0.73 lakh hectares to 2.4 lakh hectares.
★ It is natural for the sowing speed to be higher than last year because due to El Nino last year there was no rain in many areas or it was delayed.
★ As the season progresses, the sowing figures may come in proportion to last year.
★ I Grain India believes that sowing of paddy, pulses may increase in Karnataka and sowing of groundnut, soya and cotton may decrease.