साप्ताहिक समीक्षा- चना
13-Sep-2026 05:34 PM
कमजोर बिकवाली और बेहतर मांग से चने में तेजी, महंगा आयात भी बना सहारा
नई दिल्ली। बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग बेहतर बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में चने की कीमतों में तेजी का रुख रहा। बढ़ती मांग के मुकाबले चने की उपलब्धता सीमित रहने से बाजार को मजबूती मिल रही है। उत्पादक मंडियों में चने की आवक सीमित बनी हुई है, जिससे घरेलू बाजार में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, नाफेड द्वारा ऊंची दरों पर चने की बोली लगाए जाने से बाजार की धारणा को अतिरिक्त समर्थन मिला है। दूसरी ओर, आयातित चने की आयात पड़ताल महंगी पड़ रही है, जिसके कारण आयातित चने में डिस्पैरिटी अधिक बनी हुई है। महंगे आयात से आयातित चने की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो रही है और घरेलू चने की मांग एवं कीमतों को इसका लाभ मिल रहा है। कुल मिलाकर, सीमित घरेलू उपलब्धता, कमजोर बिकवाली, बेहतर मांग और महंगे आयात के चलते चना बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। आगामी दिनों में मंडियों की आवक और नाफेड की खरीद/बिक्री गतिविधियां बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 6525/6550 रुपए व राजस्थान लाइन 6600/6625 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। घटे भावो पर मांग निकलने से आयातित चना के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर। सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 6400 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 6600 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 6550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली सिमित बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5400/6050 रुपए जयपुर 6600 रुपए बीकानेर 6000/6200 रुपए किशनगढ़ 6100/6300 रुपए व कोटा 5700/6211 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली शांत पड़ने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6300/6900 रुपए लातूर 6350/6450 रुपए अकोला 6850 रुपए नागपुर 6825/6850 रुपए व अहमदनगर 6400/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6400 रुपए गंजबासोदा 5800/6400 रुपए सागर 6000/6300 रुपए कटनी 6550/6600 रुपए व इंदौर 6650/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6750/6775 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6600/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
मांग बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7700/8000 रुपए भाटापरा 7900/8000 रुपए कटनी 7850 रुपए,गुलबर्गा 7800/7900 रुपए जलगांव 8000/8500 रुपए जयपुर 7550 रुपए व कानपुर 7600/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
