साप्ताहिक समीक्षा – मसूर

13-Sep-2026 04:59 PM

देसी मसूर में गिरावट, आयातित मसूर में तेजी; सप्लाई बाधित होने से बाजार को सहारा

बढ़े भावों पर बिकवाली बढ़ने और लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान देसी मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत, आयातित मसूर के भावों में अच्छी तेजी देखने को मिली। बाजार में देसी मसूर पर बिकवाली का दबाव बढ़ने से कीमतें कमजोर हुईं, जबकि आयातित मसूर की सीमित उपलब्धता ने तेजी को मजबूती दी। आयातित मसूर बाजार में कनाडा से लोडिंग प्रभावित होने तथा प्रमुख बंदरगाहों पर कंटेनरों की लगातार बनी हुई शॉर्टेज के कारण आयातित मसूर की आवक और सप्लाई प्रभावित हो रही है। सप्लाई में रुकावट के चलते बाजार में उपलब्धता सीमित बनी हुई है। वहीं, आयातित मसूर में बिकवाली सुस्त रहने के साथ मांग मजबूत बनी हुई है। सीमित सप्लाई और बेहतर मांग के इस संयोजन से आयातित मसूर की कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। बाजार सहभागियों के अनुसार, जब तक कनाडा से लोडिंग में सुधार और पोर्ट पर कंटेनरों की उपलब्धता सामान्य नहीं होती, तब तक आयातित मसूर में तेजी का रुख बने रहने की संभावना है।
बाजार में सीमित उपलब्धता के बीच खरीदारी बढ़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर कंटनेर के भाव में 300 रुपए जहाज मसूर के भावो में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  दर्ज की गई और इस तेजी के साथ भाव मुंबई कंटेनर कनाडा 6500 रुपए ऑस्ट्रेलिया 6400 रुपए व मुंद्रा जहाज 5950/6050 रुपए और हजीरा 6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली: 
दाल मिलर्स की लिवाली कंजीयर पड़ने से दिल्ली मसूर में इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव में छोटी कोटा 7700 रुपए, बूंदी 8475/8500 रुपए, उत्तर प्रदेश 8900/8925 रुपए तथा देसी बड़ी 6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश: 
लिवाली एवं बिकवाली सुस्त रहने से मध्य प्रदेश में मसूर के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की घट-बढ़ रही। सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6300 रुपए, बीना 6200/6500 रुपए, गंजबासौदा 6000/6450 रुपए, सागर 6000/6300 रुपए, दमोह 6000/6500 रुपए, इंदौर 6100 रुपए, करेली 5500/6685 रुपए तथा कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
उत्तर प्रदेश: 
लिवाली सुस्त रहने से उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह मसूर के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10100 रुपए, मोटी 6800 रुपए, ललितपुर मोटी 5900/6100 रुपए, छोटी 8800/9200 रुपए तथा उरई 5900/6300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
अन्य मंडियां: 
मांग सुस्त रहने से बिहार मसूर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में बाढ़ 7100 रुपए, खुशरूपुर 7000 रुपए तथा मोकामा 7100 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं, रायपुर मसूर में 50 रुपए की नरमी दर्ज की गई और भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल: 
ग्राहकी सुस्त रहने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर दाल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में इंदौर 7100/7250 रुपए, बाढ़ 7900/8100 रुपए, खुशरूपुर 7800/8000 रुपए, मोकामा 7900/8100 रुपए, चंदौसी 8700 रुपए तथा हैदराबाद 7550 रुपए प्रति क्विंटल रहे।