साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
13-Sep-2026 05:21 PM
कमजोर बिकवाली और बेहतर मांग से मूंग में तेजी का रुख बरकरार
बिकवाली कमजोर पड़ने तथा मांग बेहतर होने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मूंग की कीमतों में तेजी का रुख रहा। कमजोर मानसून के कारण इस सीजन में मूंग की फसल की स्थिति संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश की कमी से उत्पादन को लेकर चिंता बढ़ी है। कमजोर फसल की स्थिति को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता बनी हुई है। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जबकि स्टॉकिस्ट बेहतर भाव की उम्मीद में सीमित बिकवाली कर रहे हैं। इससे बाजार में उपलब्धता पर दबाव बना हुआ है और कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। इस सप्ताह राजस्थान की मंडियों में नई मूंग की आवक भी शुरू हो गई है, लेकिन शुरुआती आवक सीमित रहने और फसल कमजोर होने से फिलहाल बाजार पर इसका दबाव नहीं दिख रहा है। आगामी दिनों में आवक बढ़ने और फसल की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद बाजार की दिशा और साफ होगी। मजबूत दाल मिलर्स मांग के चलते दिल्ली मूंग में इस सप्ताह ₹100 प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई और भाव बढ़कर ₹7,000/8,100 प्रति क्विंटल हो गए। नई आवक में बढ़ोतरी के साथ बाजार पर दबाव बन सकता है, लेकिन यदि आवक सीमित रहती है और मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहती है, तो मूंग के भावों को समर्थन जारी रहने की संभावना है।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव जोधपुर 5000/7600 रुपए जयपुर 6700/7600 रुपए मेड़ता 8200/8600 रुपए नागौर 8000/8500 रुपए व किशनगढ़ 6700/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 5500/7700 रुपए इंदौर 7000/7600 रुपए जबलपुर 5000/7400 रुपए हरदा 5500/7800 रुपए व करेली 6000/7626 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और सप्ताहांत में भाव लातुर 8000/11000 रुपए अकोला 6450/8650 रुपए ,बार्शी 8500/9300 रुपए,अहमदनगर 7000/10000 रुपए जलगांव 7000/7925 रुपए व खामगाव 8000/9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
लिवाली बेहतर होने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6800/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मूंग दाल
मूंग की तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12400 रुपए जोधपुर 9200/10100 रुपए जयपुर 9300 रुपए भाटापारा 9100/10100 रुपए जलगांव 9800/9900 रुपए व इंदौर 8700/9700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
