साप्ताहिक समीक्षा- तुवर
13-Sep-2026 05:23 PM
लिवाली बनी रहने से तुवर की कीमतों में बढ़त जारी
नई दिल्ली। बिकवाली कमजोर रहने तथा दाल मिलर्स की मजबूत मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में तुवर की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक बेहद सीमित रहने से बाजार में उपलब्धता का दबाव कम है, जिससे कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। कमजोर मानसून के कारण चालू खरीफ सीजन में तुवर की बुआई पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने की संभावना है। वहीं, जिन क्षेत्रों में बुआई हुई है, वहां मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसल की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। इससे आगामी उत्पादन को लेकर बाजार की चिंता बढ़ी हुई है। फसल की कमजोर स्थिति को देखते हुए स्टॉकिस्टों की सक्रियता भी बढ़ी है। बेहतर भाव की उम्मीद में स्टॉकिस्ट सीमित मात्रा में ही बिकवाली कर रहे हैं, जिससे मंडियों में उपलब्धता और घट गई है। दूसरी ओर, दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत बनी हुई है। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार लगातार खरीदारी कर रहे हैं। सीमित उपलब्धता के कारण उन्हें ऊंचे भाव पर माल खरीदना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, कमजोर आवक और सीमित बिकवाली के मुकाबले दाल मिलर्स की मजबूत मांग से तुवर बाजार में तेजी को मजबूती मिल रही है। आगामी दिनों में मानसून की स्थिति, नई फसल की प्रगति और मंडियों में आवक बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने से मुंबई अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 100/200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 6900 रुपये, गजरी 6800 रुपये, मटवारा 6500 रुपये, मलावी 6300 रुपये तथा सूडान 8550/8600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में भाव 8250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
आयातित
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 905 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8650 रुपए व देसी 9050/9100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 8300/9000 रुपये,अकोला 8950/9100 रुपए, लातूर में 9000/9050 रुपये, नागपुर 9000/9150 रुपये, बार्शी 8200/8800 रुपये हिंगणघाट 8200/9070 रुपए व अहमदनगर 8200/8400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
बिकवाली शांत बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधर दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8500/9430 रुपए रायचूर 7191 रुपए बीदर 8302/9000 रुपए तालिकोट 7500/8300 रुपए व यादगीर 71/718901 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8950/9050 रुपए जबलपुर 5000/7500 रुपए पिपरिया 5500/7600 रुपए व करेली 6980/8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 9100/9350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12400/12900 रुपए, कटनी फटका 12150/12350 रुपए, अकोला 12400/13500 रुपए,लातूर फटका 12800/13000 रुपए, गुलबर्गा फटका 12200/13000 रुपए व कानपुर फटका 12100/12200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
