चना में जोरदार तेजी, मजबूत मांग और कमजोर बिकवाली से बाजार को सहारा
नई दिल्ली। दाल मिलों की मजबूत मांग और कमजोर बिकवाली के चलते चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। उत्पादक मंडियों में चना की आवक सीमित बनी हुई है, जबकि बंदरगाहों पर भी उपलब्धता पर्याप्त नहीं होने से बाजार में तत्काल आपूर्ति का दबाव नजर नहीं आ रहा है। त्योहारी सीजन के चलते चना दाल और बेसन की मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे दाल मिलों की लिवाली को लगातार समर्थन मिल रहा है। वहीं, नाफेड द्वारा ऊंचे भावों पर चना के टेंडर पास किए जाने से बाजार में तेजी की धारणा को और मजबूती मिली है। खपत का सीजन होने के कारण चना दाल एवं बेसन में मांग दीपावली तक मजबूत रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर, अधिकांश दाल मिलों के पास चना का बकाया स्टॉक सीमित बताया जा रहा है। ऐसे में अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मिलर्स को खुले बाजार से चना की खरीद बढ़ानी पड़ सकती है। बकाया स्टॉक में कमी के साथ आगामी रबी सीजन में चना की बुआई को लेकर भी चिंता बनी हुई है। मानसूनी बारिश की स्थिति कमजोर रहने से बुआई क्षेत्र और उत्पादन पर संभावित असर को लेकर बाजार की नजर बनी हुई है। कुल मिलाकर, सीमित उपलब्धता, कमजोर बिकवाली, मजबूत मिलिंग मांग और नाफेड के ऊंचे टेंडर भावों से चना बाजार को समर्थन मिल रहा है। दीपावली तक चना दाल और बेसन की खपत मजबूत रहने की संभावना के चलते निकट अवधि में बाजार में मांग का सहारा बने रहने की उम्मीद है। दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 300 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7025/7050 रुपए व राजस्थान लाइन 7075/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। लिवाली बनी रहने से आयातित चना के भाव 250/300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 6800/6850 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 7000/7050 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 6950 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान
बिकवाली सिमित बनी रहने व मजबूत मांग के समर्थन से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 250/450 रुपए प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5600/6500 रुपए जयपुर 7125 रुपए बीकानेर 6200/6600 रुपए किशनगढ़ 6300/6600 रुपए व कोटा 5900/6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता कमजोर बनी रहने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 300/350 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7500 रुपए लातूर 7200/7250 रुपए अकोला 7350 रुपए नागपुर 7325/7350 रुपए व अहमदनगर 6600/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 250/350 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6300/6700 रुपए गंजबासोदा 6000/6400 रुपए सागर 6200/6600 रुपए कटनी 6950/7000 रुपए व इंदौर 7050/7250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 7075/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6950/7250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
चना दाल
मांग बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 300/500 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8200/8525 रुपए भाटापरा 8550/8700 रुपए कटनी 8500 रुपए,गुलबर्गा 8200/8400 रुपए जलगांव 8750/9150 रुपए जयपुर 8125 रुपए व कानपुर 7800/7900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।