मांग बढ़ने से देसी मसूर के भाव में सुधार
घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। निचले भावों पर उपलब्धता सीमित रहने के साथ दाल मिलों की मांग में सुधार से घरेलू बाजार को समर्थन मिला। आगामी महीनों में वैश्विक मसूर बाजार में स्थिरता से लेकर मजबूती का माहौल रहने की संभावना है। कनाडा में 2026-27 सीजन के दौरान मसूर उत्पादन 27% घटकर करीब 24.70 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद है। कनाडा में नए सीजन की शुरुआत पर 12.80 लाख टन का बकाया स्टॉक बताया गया है। हालांकि, व्यापार विश्लेषकों के अनुसार वास्तविक बकाया स्टॉक करीब 5 लाख टन के आसपास हो सकता है। इस आधार पर कनाडा में 2026-27 सीजन की कुल उपलब्धता करीब 33.30 लाख टन आंकी जा रही है। फिलहाल कनाडा में करीब 25% मसूर क्षेत्र की कटाई पूरी होना बाकी है। ऐसे में फसल की वास्तविक पैदावार और बकाया स्टॉक के आंकड़े सामने आने के बाद वैश्विक आपूर्ति की तस्वीर अधिक स्पष्ट होगी। आयातकों की बिकवाली सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव मुंद्रा जहाज 5950/6025 रुपए हजीरा 6075 रुपए व कंटेनर मुंबई कनाडा 6500 रुपए व ऑस्टेलिया 6400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
दिल्ली:
दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी रहने से इस सप्ताह दिल्ली छोटी मसूर में कोई घट बढ़ नहीं रही जबकि देसी बड़ी मसूर में 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव में छोटी कोटा 7450/7475 रुपए, बूंदी 8300 रुपए, उत्तर प्रदेश 8700/8750 रुपए तथा देसी बड़ी 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश:
लिवाली सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश में मसूर के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरवाट रही। और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6200 रुपए, बीना 6100/6400 रुपए, गंजबासौदा 6000/6350 रुपए, सागर 6000/6300 रुपए, दमोह 6000/6400 रुपए, इंदौर 6100 रुपए, करेली 5800/6815 रुपए तथा कटनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उत्तर प्रदेश:
लिवाली सुस्त रहने से उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह छोटी मसूर के भाव में 300 रुपए व बड़ी मसूर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 9800 रुपए, मोटी 6750/6775 रुपए, ललितपुर मोटी 5800/6150 रुपए, छोटी 8500/9000 रुपए तथा उरई 5900/6300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
अन्य मंडियां:
मांग सुस्त रहने से बिहार मसूर के भाव में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव बाढ़ 7000 रुपए, खुशरूपुर 6900 रुपए तथा मोकामा 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं, रायपुर मसूर में 50 रुपए की नरमी दर्ज की गई और भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल:
ग्राहकी सुस्त रहने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर दाल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में इंदौर 7100/7250 रुपए, बाढ़ 7900/8100 रुपए, खुशरूपुर 7800/8000 रुपए, मोकामा 7900/8100 रुपए, चंदौसी 8700 रुपए तथा हैदराबाद 7550 रुपए प्रति क्विंटल रहे।