Home News

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

26-Sep-2026 09:12 PM

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
मूंग में तेजी का रुख कायम, कमजोर आवक और मजबूत मांग से बाजार को सहारा

बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मूंग की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में नई मूंग की आवक अपेक्षित स्तर पर नहीं पहुंचने से बाजार में आपूर्ति का दबाव सीमित बना हुआ है, जिससे कीमतों को मजबूती मिल रही है। चालू सीजन में कई राज्यों में मानसूनी बारिश की कमी के कारण मूंग की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कमजोर रहने की आशंका है। इसके अलावा, खरीफ सीजन में मूंग की बुआई भी पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। उत्पादन को लेकर इन चिंताओं से बाजार की धारणा को समर्थन मिल रहा है। कमजोर आवक को देखते हुए दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों की लिवाली सक्रिय बनी हुई है। मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार खरीद कर रहे हैं, जबकि स्टॉकिस्ट भी मौजूदा भावों पर खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। इससे बाजार में मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन मजबूत बना हुआ है। आगे यदि उत्पादक मंडियों में नई मूंग की आवक सीमित रहती है और मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहती है, तो कीमतों में मजबूती का रुख जारी रह सकता है। हालांकि, नई फसल की आवक में अपेक्षित बढ़ोतरी होने पर बाजार की दिशा में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। मजबूत दाल मिलर्स मांग के चलते दिल्ली मूंग में इस सप्ताह 650 रुपए प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और भाव उछलकर 7800/8650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव जोधपुर 7200/8450 रुपए जयपुर 6800/7700 रुपए मेड़ता 8000/8800 रुपए नागौर 8000/9200 रुपए व किशनगढ़ 7500/8300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 6000/8100 रुपए इंदौर 7800/8000 रुपए जबलपुर 5000/7500 रुपए व करेली 6701/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र  
मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और सप्ताहांत में भाव  लातुर 8000/11000 रुपए अकोला 6850/9050 रुपए ,बार्शी 9000/10000 रुपए,अहमदनगर 7000/10000 रुपए जलगांव 7000/7700 रुपए व खामगाव 8000/9200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
अन्य  
लिवाली बेहतर होने से ललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6800/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मूंग दाल 
मूंग की तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10400/13000 रुपए जोधपुर  9900/10600 रुपए जयपुर 9400 रुपए भाटापारा 9100/10100 रुपए जलगांव 10200/10400 रुपए व इंदौर 9600/10300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।