सीमित उपलब्धता और कमजोर बिकवाली से मटर में तेजी
कानपुर।घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में सुधार होने से चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। निचले भावों पर किसानों एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली सीमित रहने से बाजार में उपलब्धता पर दबाव बना रहा, जिसका असर कीमतों पर सकारात्मक रूप से देखा गया। दूसरी ओर, चना की कीमतों में जारी तेजी के समर्थन से दाल मिलर्स की मटर में पूछ-परख बढ़ी है। चना के ऊंचे भावों के बीच मिलर्स द्वारा मटर की खरीद में रुचि बढ़ने से बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिला। बाजार में मटर की उपलब्धता लगातार सीमित होने तथा आगामी त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद के चलते आने वाले समय में मटर की कीमतों में तेजी की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं। आयातित मटर की आपूर्ति को लेकर भी बाजार में चिंता बढ़ रही है। रूस से मार्च से पहले बड़ी मात्रा में मटर की सप्लाई आने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है। ऐसे में आगामी महीनों में आयातित मटर की उपलब्धता पर दबाव बढ़ सकता है। दूसरी ओर, प्रमुख बंदरगाहों पर मटर का स्टॉक लगातार घट रहा है। सीमित घरेलू उपलब्धता, घटते पोर्ट स्टॉक और आयात आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के बीच बाजार में मटर की सप्लाई स्थिति पर नजर बनी हुई है। कुल मिलाकर, कमजोर बिकवाली, सीमित उपलब्धता, आगामी त्योहारी मांग और घटते बंदरगाह स्टॉक से मटर बाजार को आगे भी समर्थन मिलने की संभावना है। आयतको की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरन आयातित मटर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4825 रुपये तथा रूस 4600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। वहीं हजीरा मुंबंदरगाह पर कनाडा मटर 4825 रुपये और रूस मटर 4600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। सीमित उपलब्धता, कमजोर बिकवाली और मांग में सुधार के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू मंडियों में भी मटर की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कानपुर 4950 रुपए ललितपुर 4200/4600 रुपए उरई 4400/4600 रुपए राठ 4900 रुपए व महोबा 4500/5200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कनाडा
पश्चिमी कनाडा की मंडियों में हल्के कारोबार के बीच मटर के भाव सीमित दायरे में लगभग स्थिर बने हुए हैं। फसल की कटाई लगभग पूरी होने वाली है, जबकि बेमौसमी बारिश से मटर की क्वालिटी प्रभावित हुई है। सस्कैचवान में सामान्य पीली मटर 8.00 डॉलर और हरी मटर 8.50 डॉलर प्रति बुशेल एफओबी फार्म पर चल रही है। बेहतर क्वालिटी की पीली मटर 8.50 डॉलर और हरी मटर 9.00 डॉलर प्रति बुशेल बताई जा रही है। चीन और भारत के खरीदारों की सक्रियता बनी हुई है। कम बिजाई और प्रतिकूल मौसम से उत्पादन में गिरावट की आशंका है, हालांकि ऊंचे बकाया स्टॉक के कारण कुल उपलब्धता में बड़ी कमी की संभावना सीमित है। ऐसे में मटर की क्वालिटी आगे निर्यात और कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेगी।
मटर दाल
लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 5250/5350 रुपए व इंदौर 5500/560 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।