Home News

साप्ताहिक समीक्षा- तुवर

26-Sep-2026 08:48 PM

साप्ताहिक समीक्षा- तुवर
तुवर बाजार में मजबूती कायम, घरेलू कमी और महंगे आयात का असर

नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता सीमित रहने और दाल मिलों की मजबूत मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। हालांकि, सप्ताहांत में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे ऊंचे स्तरों पर कीमतों पर हल्का दबाव देखा गया। सीमित आवक और बढ़ती मांग के बीच तुवर की उपलब्धता लगातार घट रही है। आगामी त्योहारी सीजन में दाल की खपत बढ़ने की उम्मीद तथा इस वर्ष उत्पादन कमजोर रहने की आशंका को देखते हुए स्टॉकिस्टों की बिकवाली सुस्त बनी हुई है। ऊंचे भाव की उम्मीद में स्टॉकिस्ट फिलहाल माल रोकने की रणनीति अपना रहे हैं, जिससे घरेलू बाजार में उपलब्धता पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर, आयातित तुवर की आयात पड़तल भी ऊंची बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों के साथ समुद्री भाड़े और अन्य लागतों के कारण आयातकों को तुवर की बिक्री ऊंचे भाव पर करनी पड़ रही है। ऐसे में आयातित तुवर से घरेलू बाजार की कीमतों पर मिलने वाला दबाव फिलहाल सीमित नजर आ रहा है। कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में सीमित उपलब्धता, कमजोर बिकवाली, त्योहारी मांग की उम्मीद और महंगे आयात के कारण तुवर बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है। हालांकि, ऊंचे भावों पर समय-समय पर मुनाफावसूली से बाजार में अस्थायी नरमी देखने को मिल सकती है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत बनी रहने  से मुंबई अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 100/200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 7400/7450 रुपये, गजरी 7250/7300 रुपये, मटवारा 7000/7100 रुपये, मलावी 6950 रुपये तथा सूडान 8950 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में भाव 8650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
आयातित     
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन अफ्रीकन तुवर में 25 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में बर्मा लेमन 910 डॉलर मोजाम्बिक सफेद 845 डॉलर गजरी 835 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में १00 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8950 रुपए व देसी 9500/9600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 8500/9450 रुपये,अकोला 9350/9450 रुपए, लातूर में 9400/9500 रुपये, नागपुर 9500/9550 रुपये, बार्शी 9000/9200 रुपये हिंगणघाट 8700/9700 रुपए व अहमदनगर 9200/9400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक   
उत्पादक मंडियों में आवक कमजोर बनी रहने व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 9400/9900 रुपए रायचूर 7726/8006 रुपए बीदर 7022/9363 रुपए तालिकोट 7250/8811 रुपए व यादगीर 7501/9501 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 9200/9250 रुपए जबलपुर 5000/8700 रुपए पिपरिया 6000/8600 रुपए व करेली 8000/8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत  में 9400/9650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल 
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12900/13550 रुपए, कटनी फटका 12550/12750 रुपए, अकोला 12800/14000 रुपए,लातूर फटका 13400/13600 रुपए, गुलबर्गा फटका 12500/13800 रुपए व कानपुर फटका 12300/12400 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।