साप्ताहिक समीक्षा-चना

22-Mar-2025 08:09 PM

मांग बेहतर होने से चना कीमतों में बढ़त       
               
नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। त्यौहार के कारण इस साप्ताह उत्पादक मंडियों में चना की आवक का दबाव कमजोर रहा। चना दाल में पूछ परख निकलने से दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बेहतर रही जिससे चना की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। सरकार बफर स्टॉक भरने के लिए 27 लाख टन चना खरीद सकती है।  केंद्र सरकार फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) के लिए राजस्थान से 5.46 लाख टन अतिरिक्त चना खरीदने को मंजूरी देने की संभावना है। बिना राजस्थान के यह पहले 21.6 लाख टन था, अगर मंजूरी मिली तो 27 लाख टन का लक्ष्य हो सकता है। दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5525/5550 रुपए व राजस्थान लाइन 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 175 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में भी 225 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5350/5375 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5525/5550 रुपए व मुंद्रा 5500/5525 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बेहतर होने से  इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/4950 रुपए जयपुर 5550/5575 रुपए बीकानेर 5000/5250 रुपए किशनगढ़ 5050/5150 रुपए व कोटा 5000/5150 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।  
महाराष्ट्र 
उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव कम होने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5750 रुपए अकोला 5650/5750 रुपए नागपुर 5725/5750 रुपए उदगीर 5100/5500 रुपए व अहमदनगर 5350/5550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5000/5530 रुपए गंजबासोदा 5200/5450 रुपए सागर 5200/5500 रुपए कटनी 5825/5900 रुपए व इंदौर 5500/5725 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 275 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में 5800/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 250  रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव  सप्ताहांत में 5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
चना दाल    
चना की तेजी के समर्थन व  मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया  और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6725/7025 रुपए भाटापरा 6900 रुपए कटनी 7200 रुपए,गुलबर्गा 6600/6800 रुपए जलगांव 6800 रुपए इंदौर 6400/6700 रुपए जयपुर 6500 रुपए व कानपुर 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।