साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

22-Mar-2025 08:54 PM

मांग में सुधार होने से मसूर की कीमतों में सुधार 
                        
मुम्बई। घटे भावो पर बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बेहतर होने चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में बढ़त देखी गयी। नए माल में स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की पूछ परख बढ़ने से मसूर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व दाल व मांग बढ़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया  और इस सुधार भाव मुंद्रा 6000 रुपए हजीरा 6100 रुपए व कंटेनर कनाडा 6250/6300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6075 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
दिल्ली 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100/175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6350/6375 रुपए ,बूंदी 6650 रुपए उत्तरप्रदेश 6700 रुपए व देसी बड़ी 6475 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
ग्राहकी बेहतर होने से  इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6050 रुपए बीना 5700/6100 रुपए सागर 5700/6100 रुपए दमोह 5800/6300 रुपए इंदौर 6050/6100 रुपए करेली 5000/6295 रुपए व कटनी 6475/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6900 रुपए मोटी 6400/6425 रुपए कानपुर 6375 रुपए, ललितपुर मोटी 5700/5750  रुपए छोटी 6200/6225 रुपए व उरई 5200/5875 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
मांग सामान्य बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6600 रुपए खुशरूपुर 6500 रुपए व मोकामा 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। 
मसूर दाल 
मसूर की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से  चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधर देखा गया और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7500/7750 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए व खुशरुपुर 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।