साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

29-Mar-2025 08:54 PM

सिमित मांग के चलते मसूर में नरमी   
                       
मुम्बई। बढ़े भावो पर बिकवाली बढ़ने व उत्पादक मंडियों में नयी मसूर की आवक का दबाव बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में नरमी देखी गयी। उपलब्धता बढ़ने दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली सिमित बनी रहने से कीमतों पर दबाव देखा गया।  ABARES के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, विक्टोरिया की 2024-25 की मसूर फसल 5,35,000 टन रहने का अनुमान है, जो 2023-24 की 7,80,000 टन की फसल से 31 प्रतिशत कम है। वहीं, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (SA) की फसल 5,55,000 टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की 7,60,000 टन की फसल से 27 प्रतिशत कम है। भारत में टैरिफ लागू होने की उम्मीद पहले से थी, जिससे व्यापारियों ने तेजी से मसूर का निर्यात जारी रखा।  
आयातकों की बिकवाली बनी रहने व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव मुंद्रा 6000 रुपए हजीरा 6100 रुपए व कंटेनर कनाडा 6250/6300 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। जबकि कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6125 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली 
बढ़े भावो पर लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6350 रुपए ,बूंदी 6625 रुपए उत्तरप्रदेश 6700 रुपए व देसी बड़ी 6525 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली बनी रहने से  इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6100 रुपए बीना 5800/6150 रुपए सागर 5700/6100 रुपए दमोह 5800/6350 रुपए इंदौर 6150/6200 रुपए करेली 5470/6395 रुपए व कटनी 6550/6575 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली सुस्त पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 6900 रुपए मोटी 6500 रुपए कानपुर 6425 रुपए, ललितपुर मोटी 5800/5900 रुपए छोटी 6100/6200 रुपए व उरई 5500/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6550 रुपए खुशरूपुर 6450 रुपए व मोकामा 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7500/7750 रुपए बाढ़ 7550/7850 रुपए व खुशरुपुर 7450/7750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।