साप्ताहिक समीक्षा-मटर

22-Mar-2025 08:59 PM

स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ने से मटर की कीमतों में सुधार  

कानपुर। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। चना की तेजी के समर्थन स्टाकिस्टों व मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से मटर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। शुल्क मुक्त मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने व घरेलु बाजार में उपलब्धता बढ़ने से कीमतों पर दबाव देखा जा सकता है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से  इस साप्ताह आयातित मटर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव मुंबई कनाडा 3650/3675 रुपए रूस 3500/3525 रुपए व मुद्रा कनाडा 3475/3500 रुपए व रूस 3375/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातित मटर की तेजी  के समर्थन व स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहांत में 3625/3650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर भी 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव  सप्ताहंत में 32003450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मांग बढ़ने से राठ मटर में भी  इस  साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3300 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बेहतर होने से उरई मटर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की  गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 3200/3400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी  के समर्थन  व लिवाली बनी रहने से  मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100/125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3200/3350 रुपए व बीना 3100/3300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मटर दाल  
मांग सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4300/4350 रुपए व इंदौर 4400/4450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।