साप्ताहिक समीक्षा-मटर

29-Mar-2025 09:00 PM

लिवाली कमजोर पड़ने से मटर में गिरावट 
                                     
कानपुर। बढ़े भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। स्टाकिस्टों व मिलर्स की सिमित लिवाली के कारण कीमतों पर दबाव देखा गया। शुरुआती StatCan सर्वे के अनुसार, मटर की बुआई 10% बढ़कर 35.2 लाख एकड़ होनी थी, लेकिन चीनी टैरिफ के चलते कई किसानों ने अपनी योजना बदल सकते हैं।  अनुमान है कि मटर का रकबा 5 लाख एकड़ (16%) घट सकता है। आयातकों की बिकवाली बनी रहने व लिवाली शांत बनी रहने से इस साप्ताह आयातित मटर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3650/3675 रुपए रूस 3500/3525 रुपए व मुद्रा कनाडा 3475/3500 रुपए व रूस 3375/3400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। देसी माल की उपलब्धता बनी रहने व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर भी 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव  सप्ताहंत में 3200/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग कमजोर पड़ने से  राठ मटर में भी  इस  साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर भी 75/100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से उरई मटर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की  गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3200/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली शांत बनी रहने से  मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3250/3340 रुपए व बीना 3200/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4050/4150 रुपए व इंदौर 4200/4350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।