साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

22-Mar-2025 08:16 PM

मांग मजबूत होने से तुवर की कीमतों में बढ़त

मुम्बई। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। तुवर की सरकारी खरीद जारी रहने से उत्पादक मंडियों में आवक दबाव कम हो रहा। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी रहने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की  कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधार दर्ज किया गया। और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7200/7250  रुपए ,गजरी 6900/6950 रुपए मलावी 6800/6850 रुपए डोडोमो 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6925/6975 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
बर्मा    
निर्यात मांग सुस्त  होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहांत में 795 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी  के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7400 रुपए व देसी 7500/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग कमजोर पड़ने  से चालू  साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी  गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7400 रुपए अकोला 7550/7700 रुपए नागपुर 7600/7625 रुपए व दुधनी 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
उपलब्धता कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह  के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/350 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6101/7627 रुपए रायचूर 6961/7511 रुपए यादगीर 6349/7569 रुपए व तालिकोट 6700/7369 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स मांग बेहतर होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7500/7600 रुपए जबलपुर 5000/7200 रुपए पिपरिया 6000/7600 रुपए व करेली 5700/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन  व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 7700/7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत  में 6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10800/11400 रुपए, कटनी फटका 10650/10850 रुपए, अकोला 10400/11600 रुपए,लातूर फटका 11300/11500 रुपए, गुलबर्गा फटका 10600/10900 रुपए व कानपुर फटका 10600/10900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।