साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

26-Jul-2025 09:00 PM

लिवाली बढ़ने से तुवर की कीमतों में सुधार

मुम्बई। बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि सप्ताहांत में लिवाली शांत रही जिससे कीमतों में नरमी दर्ज की गयी। तुवर दाल में मांग सुस्त बनी रहने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई जिस कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। खरीफ सीजन की प्रमुख दलहन फसल अरहर (तुवर) की बुआई इस बार राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ रही है। कृषि मंत्रालय के अनुसार अब तक तुवर का क्षेत्रफल 30.09 लाख हेक्टेयर रहा है, जो पिछले वर्ष के 31.70 लाख हेक्टेयर से कम है और सामान्य औसत से करीब 1.5 लाख हेक्टेयर पीछे है।कर्नाटक में बुआई का क्षेत्र 13.35 लाख हेक्टेयर से घटकर 11.35 लाख हेक्टेयर रह गया है।महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 11.07 लाख हेक्टेयर से फिसलकर 10.98 लाख हेक्टेयर पर आ गया। गुजरात में क्षेत्रफल 1.70 लाख हेक्टेयर से घटकर 1.16 लाख हेक्टेयर हो गया। आंध्र प्रदेश में भी बुआई 63 हजार हेक्टेयर से घटकर 44 हजार हेक्टेयर रह गई। वहीं, तेलंगाना इकलौता ऐसा राज्य रहा जहां बुआई में वृद्धि दर्ज की गई है। यहां तुवर का रकबा 3.14 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 3.43 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व  मांग बढ़ने से चेन्नई में तुवर लेमन की कीमत इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 6300/6325 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5800/5850 रुपए गजरी 5600/5650 रुपए मटवारा 5600 रुपए मलावी 5500 रुपए व सूडान 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।   
बर्मा    
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 725 डॉलर प्रति टन हो गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6700/6725 रुपए व देसी 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 5800/6850 रुपए अकोला 6850/7050 रुपए लातूर 6600/6720 रुपए नागपुर 6950 रुपए व हिंगणघाट 6200/6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह  के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार  के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6400/6800 रुपए रायचूर 5423/6552 रुपए बीदर 6414/6955 रुपए यादगीर 5511/6622 रुपए व तालिकोट 5411/6629 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75  रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6800/6900 रुपए जबलपुर 5000/6600 रुपए पिपरिया 5500/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
लिवाली बढ़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत  में 6900/7150 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।  
तुवर दाल 
छिट पुट लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9800/10375 रुपए, कटनी फटका 8950/9400 रुपए, अकोला 9200/10500 रुपए,लातूर फटका 10000/10200 रुपए, गुलबर्गा फटका 9300/10000 रुपए व कानपुर फटका 10300/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।