साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

26-Jul-2025 09:08 PM

मांग बढ़ने से उड़द की कीमतों में बढ़त    

चेन्नई।उत्पादक मंडियों में उपलब्धता कमजोर पड़ने लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में तेजी का रुख रहा। खरीफ सीजन 2025 के दौरान देशभर में उड़द की बुवाई में स्पष्ट गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर उड़द का रकबा घटकर 14.45 लाख हेक्टेयर रह गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 16.51 लाख हेक्टेयर था। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कई प्रमुख राज्यों में उड़द की खेती का क्षेत्र घटा है। गुजरात: 49,000 हेक्टेयर से घटकर 39,000 हेक्टेयर, महाराष्ट्र: 3.29 लाख हेक्टेयर से घटकर 3.23 लाख हेक्टेयर ,कर्नाटक: 88,000 हेक्टेयर से बढ़कर 91,000 हेक्टेयर , राजस्थान: 2.75 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2.83 लाख हेक्टेयर, और तेलंगाना: 12,000 हेक्टेयर पर स्थिर रह गए। वित्त वर्ष 2025–26 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का अनुमानित उड़द (ब्लैक मैटपे) आयात 1,96,877 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.5% कम है। अप्रैल 2025: 98,798 टन (अप्रैल 2024: 55,435 टन), मई 2025: 56,362 टन (मई 2024: 77,775 टन) व जून 2025 (अनुमान): 41,717 टन (जून 2024: 66,649 टन)  हुआ। हालांकि मई-जून में गिरावट रही, FY 2025–26 की शुरुआत अब भी बीते वर्षों से बेहतर है। FY 2023–24 में इसी तिमाही में सिर्फ 97,626 टन आयात हुआ था, जबकि FY 2024–25 में पूरे साल रिकॉर्ड 8.20 लाख टन उड़द का आयात दर्ज किया गया था। म्यांमार से आपूर्ति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, जिससे आने वाले महीनों में उड़द की उपलब्धता सामान्य रहने की संभावना है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व  मांग में सुधार होने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी के साथ भाव एफएक्यू 7075 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 7475 रुपये प्रति क्विंटल।हो गए। इसी तरह, मुंबई बाजार में भी उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 225 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गई और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7100/7125 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 20 डॉलर और एसक्यू में भी 20 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 780 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 850 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से  इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7325/7350 रुपए और एसक्यू 7850/7875 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मध्य प्रदेश
बिकवाली कमजोर पड़ने व  लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5500/7050 रुपए,करेली 5000/6791 रुपए गंजबासोदा 3500/6000 रुपए और इंदौर में 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी।और सप्ताहंत में भाव अकोला में 7100 रुपए, लातूर में 6000/7000 रुपए, जलगांव 6600/6800 रुपए बार्शी 5500/6500 रुपए व अहमदनगर 5000/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 350/400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7401 रुपए व विजयवाड़ा में 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार जयपुर उड़द भी 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 6700/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।  
उड़द दाल
उड़द की तेजी समर्थन व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी  और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 8900/10600 रुपए, भाटापारा 8700/8800 रुपए, जलगांव में 9700/9850 रुपए, मेरठ में 7500/8500 रुपए और इंदौर 9000/12000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।