साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

22-Mar-2025 08:29 PM

नीरस मांग के चलते उड़द की कीमतों में गिरावट   
 
चेन्नई। बिकवाली का दबाव बना रहने  व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल गोटा में मांग ठंडी बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है। जिस कारण बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/150 रुपए प्रति क्विंटल कीगिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में  एफएक्यू 7225 रुपए एसक्यू 7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 800 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 875 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस  साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7600/25 रुपए और एसक्यू 8350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान  मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  अशोकनगर में 5500/6500 रुपए, जबलपुर में 5000/6700 रुपए, ,दमोह में 4900/6250 रुपए टीकमगढ़ 5000/6700 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7750 रुपए, लातूर में 5000/7000 रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपए बार्शी 6300/7300 रुपए व अहमदनगर 5000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7500/7700 रुपए व विजयवाड़ा में 7450/7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9550/10900 रुपए, भाटापारा में 9900 रुपए, जलगांव में 10200 रुपए, मेरठ में 8500/9100 रुपए और इंदौर में 9400/13100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।