तुअर, उड़द और मसूर उत्पादक किसानों की 100% खरीद का आश्वासन: शिवराज चौहान
21-Jun-2024 05:37 PM
तुअर, उड़द और मसूर उत्पादक किसानों की 100% खरीद का आश्वासन: शिवराज चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार फसल विविधीकरण सुनिश्चित करने तथा दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तुअर, उड़द और मसूर की खरीद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज नई दिल्ली के कृषि भवन में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसानों के पंजीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) तथा भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) के माध्यम से ई-समृद्धि पोर्टल शुरू किया गया है तथा सरकार पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से एमएसपी पर इन दालों की खरीद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे सुनिश्चित खरीद की सुविधा का लाभ उठा सकें।
देश ने मूंग और चना में आत्मनिर्भरता हासिल की है और पिछले 10 वर्षों के दौरान आयात पर निर्भरता 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है।
~~~~~~~~~~~~~~~~
Assurance of 100% purchase of tur, urad and lentil producing farmers: Shivraj Chauhan
The Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare and Rural Development has said that the Central Government is committed to purchase tur, urad and lentil at the Minimum Support Price (MSP) to ensure crop diversification and achieve self-sufficiency in pulses production.
While chairing a virtual meeting with Agriculture Ministers of various states at Krishi Bhavan in New Delhi today, he said that e-Samriddhi portal has been launched through National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Limited (NAFED) and National Cooperative Consumer Federation of India Limited (NCCF) for registration of farmers and the government is committed to purchase these pulses at MSP from farmers registered on the portal. He urged the state governments to encourage more and more farmers to register on this portal so that they can avail the facility of assured purchase.
The country has achieved self-sufficiency in moong and gram and has reduced dependence on imports from 30 percent to 10 percent during the last 10 years.
