तुवर पर स्टॉक लिमिट लगाए जाने का बाजारों पर असर

26-Jun-2024 10:16 AM

तुवर पर स्टॉक लिमिट लगाए जाने का बाजारों पर असर
★ स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद अधिकतर मंडियों में कीमतों में गिरावट का बना माहौल।
★ अधिकतर मंडियों में भाव 140-200 रुपए प्रति क्विंटल घटे।
★ अकोला मंडी में देखी गयी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट।
★ सबसे अधिक गिरावट बार्शी मंडी में देखी गयी, कीमतें स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद 800-1100 रुपए प्रति क्विंटल घटी।
★ लातूर पिंक 100 रुपए घटकर 11400 रुपए, मारुती 11500 रुपए आया।
★ अहमदनगर में भाव 200 रुपए घटे।
★ मुंबई व चेन्नई तुवर लेमन जो स्टॉक लिमिट लगाने से पहले 11400 रुपए था 100 रुपए घटकर 11300 रुपए आई।
★ कर्नाटक की मंडियों में अधिक बदलाव नहीं देखा गया।
★ अगस्त में अफ्रीका से आयात होगा चालू।
★ म्यांमार में तुवर के भाव 1435$/टन के आसपास, ऊंची कीमतों को देख अफ्रीका के निर्यातक केवल ऊंचे भावों पर ही निर्यात को इच्छुक होंगे परन्तु 45 दिनों की स्टॉक लिमिट के कारण बड़ी मात्रा में नहीं हो पाएँगे व्यापार।
★ स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बाद आयातकों की चिंता बढ़ सकती हैं।
★ उन्हें 45 दिन के भीतर आयातित माल को बाजारों में लाना होगा ऐसे में आयातक बड़ी मात्रा में नहीं करेंगे आयात।
★ महाराष्ट्र व कर्नाटक में तुवर की बिजाई में जबरदस्त बढ़ोत्तरी जोकि स्वाभाविक थी। दो वर्षों के बाद महाराष्ट्र व कर्नाटक में समय पर हुई अच्छी बारिश तथा भाव भी ऊंचे चल रहे हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Effect of imposing stock limit on tuvar on markets
★ After imposing stock limit, prices fell in most of the mandis.
★ Prices fell by 140-200 rupees per quintal in most of the mandis.
★ A fall of 100 rupees per quintal was seen in Akola mandi.
★ The highest fall was seen in Barshi mandi, prices fell by 800-1100 rupees per quintal after the imposition of stock limit.
★ Latur pink fell by 100 rupees to 11400 rupees, Maruti came to 11500 rupees.
★ Prices fell by 200 rupees in Ahmednagar.
★ Mumbai and Chennai tuvar lemon which was 11400 rupees before imposing stock limit, fell by 100 rupees to 11300 rupees.
★ Not much change was seen in the mandis of Karnataka.
★ Import from Africa will start in August.
★ The price of Tuvar in Myanmar is around 1435$/tonne, seeing the high prices, the exporters from Africa will be interested in exporting only at high prices but due to the 45 days stock limit, trade will not be possible in large quantities.
★ After the imposition of stock limit, the worries of the importers may increase.
★ They will have to bring the imported goods to the markets within 45 days, in such a situation the importers will not import in large quantities.
★ Tremendous increase in Tuvar sowing in Maharashtra and Karnataka, which was natural. After two years, there has been good rain on time in Maharashtra and Karnataka and the prices are also running high.