दलहन और अनाज बाजार अपडेट ऑस्ट्रेलिया दिनांक 21/03/2025

22-Mar-2025 03:40 PM

दलहन और अनाज बाजार अपडेट ऑस्ट्रेलिया दिनांक 21/03/2025
मटर (Peas)
★ चीन-कनाडा तनाव के कारण अन्य देशों में मटर की कीमतें बढ़ी, कास्पा मटर कंटेनर भाव U$530/MT पर CFR तिआंजिन पर हो रहे हैं व्यापार।
★ रूसी पीली मटर U$415-420/MT CFR चीन पर कोट की गई।
~~~~~~
मूंग
★ चीन में हरी मूंग दाल की मांग कमज़ोर, इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया से कोई ऑफर नहीं।
★ म्यांमार मूंग दाल भाव U$985/MT CFR चीन बोले जा रहे हैं जबकि खरीदारों की रुचि U$920-940/MT में हैं। 
~~~~~~
गेहूं
★ ऑस्ट्रेलियाई गेहूं की मांग दक्षिण-पूर्व एशिया में सीमित, कंटेनर ऑफ़र APW: U$280/MT और थोक ऑफ़र (AH2): U$285/MT CFR के आसपास।
~~~~~~
पाकिस्तान
चना
★ रमज़ान के कारण ऑस्ट्रेलियाई लाल मसूर और देसी चना की मांग धीमी। CHK1 भाव U$715-720/MT (जून) CFR कराची बोले जा रहे हैं जबकि बोलियां U$700/MT पर हो रही हैं। 
★ लाल मसूर: के भाव U$670/MT कराची, देसी चना U$610/MT का आसपास। 
~~~~~~
भारत
★ ऑस्ट्रेलियाई लाल मसूर और देसी चना में व्यापार गतिविधि कम,  N1P1/HAL1 ऑफ़र U$670/MT CFR कोलकाता (M/A) बोले जा रहे हैं 
~~~~~~
बांग्लादेश
★ ऑस्ट्रेलियाई लाल मसूर और देसी चना में कोई व्यापार गतिविधि नहीं।
★ पिछला व्यापार N1P1/HAL1 U$660/MT CFR चटगांव (M/A) पर हुआ।