आवक बढ़ने से छोटी इलायची नरम

02-Jan-2024 07:33 PM

नई दिल्ली । आज छोटी इलायची के भाव नरमी के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि गत सप्ताह कीमतों में आई तेजी के पश्चात उत्पादक केन्द्रों पर नीलामियों में छोटी इलायची की आवक बढ़ गई है जबकि निर्यातक मांग सीमित रह गई है।

आज हुई ग्रीन हाउस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्रा०लि० नीलामी में 100691 किलो की आवक हुई और अधिकतम भाव 2290 रुपए एवं एवरेज भाव 1657 रुपए प्रति किलो पर बोले गए।

एक सप्ताह पूर्व इसी नीलामी में अधिकतम भाव 2500 रुपए एवं एवरेज भाव 1758.49 रुपए प्रति किलो बोले गए थे। ऊंचे भावों पर मांग कम होने के कारण दिल्ली बाजार में भी छोटी इलायची के भाव नरम रहे।

Latest News