अफवाह/झूठी खबर फैलाकर तेल-तिलहन की कीमतें बढ़ाए जाने का हो रहा है प्रयास

07-Mar-2025 11:37 AM

अफवाह/झूठी खबर फैलाकर तेल-तिलहन की कीमतें बढ़ाए जाने का हो रहा है प्रयास
★ पिछले एक महीने से तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने की खबरें जोरों पर थी, कई कंपनियों ने तो अपनी बिक्री भी बंद कर दी थी। और कहा कि अगर आयात शुल्क बढ़ाया गया तो यह कीमतें लागू नहीं होंगी परन्तु ऐसा नहीं हुआ।
★ इस सप्ताह बाजार में अफवाह फैलाई गयी कि इंडोनेशिया पाम तेल निर्यात बंद करेगा वह भी गलत थी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि इस समय तेल-तिलहन की कीमतें निम्न स्तर पर चल रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए भविष्य में तेल-तिलहन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद।
★ अभी हाल ही में चीन ने अमरीका से आयातित सोया, सोया तेल, सोयामील पर शुल्क लगाया।
★ शुल्क लगाने से चीन अमरीका से कम मात्रा में सोया तेल, सोया, सोयामील की खरीद करेगा जिसका फायदा ब्राजील व अर्जेंटीना को होगा।
★ आयात शुल्क लगाए जाने का भारत पर भी असर पड़ सकता है।
★ अर्जेंटीना, ब्राजील से अगर चीन की सोया की डिमांड निकली तो वहां क्रशिंग कम होगी। जिससे सोया तेल, सोयामील की उपलब्धता घटेगी और कीमतें बढेंगी।
★ अगर सोयामील की कीमतें बढ़ी तो भारत से सोयामील का निर्यात भी बढ़ सकता है।
★ इसके आलावा कई ऐसे कारण हैं जिससे भविष्य में तेल-तिलहन में तेजी का माहौल बनता दिख रहा है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।